/sootr/media/media_files/2026/02/07/mp-police-constable-2026-02-07-09-38-39.jpg)
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: मध्यप्रदेश पुलिस में 75 सौ कांस्टेबल पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने दूसरे चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PPT) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का अब फिजिकल टेस्ट (PPT) होने जा रहा है। ये टेस्ट 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक होगा। इसके लिए मध्यप्रदेश के 10 बड़े शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। टेस्ट हर दिन सुबह 6 बजे शुरू होगा।
इसमें दौड़ और लंबी कूद जैसी चुनौतियां होंगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड MPESB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस टेस्ट में आधार e-KYC और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लाना बिल्कुल न भूलें।
टाइम और जरूरी तारीखें
पुलिस हेडक्वार्टर्स ने इस पूरी प्रक्रिया को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से प्लान किया है। फिजिकल टेस्ट हर दिन सुबह 06:00 बजे से शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना बहुत जरूरी है।
हालांकि, बीच में कुछ दिन जैसे 2 मार्च, 3 मार्च और 8 मार्च 2026 को एग्जामिनेशन का हॉलिडे रहेगा। बाकी दिनों में सिलेक्शन प्रोसेस लगातार जारी रहेगी।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/07/mp-police-bharti-2026-02-07-09-51-00.jpeg)
इन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश के 10 प्रमुख शहरों का चुनाव किया है। इन केंद्रों पर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी:
भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद।
इंदौर: माउंडेट टूप डिपार्टमेंट (MTD) ग्राउंड।
जबलपुर: 6वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड, रांझी।
ग्वालियर: 14वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड, कम्पू।
उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड।
सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड।
रीवा: 9वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड।
बालाघाट: 36वीं वाहिनी विसबल ग्राउंड।
रतलाम: भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय, जावरा।
मुरैना: 5वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड।
आधार e-KYC और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस बार सिक्योरिटी बहुत टाइट है। एग्जामिनेशन सेण्टर पर कैंडिडेट्स का आधार e-KYC वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसलिए अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ ले जाना न भूलें। साथ ही, ये सुनिश्चित करें कि आपका बायोमेट्रिक लॉक न हो। आपको अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट भी साथ रखना होगा। अगर आधार वेरीफाई नहीं हुआ, तो एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है।
एमपी पुलिस भर्ती तैयारी कैसे करें
अगर आप चाहते हैं कि पहली बार में ही फिजिकल क्लियर हो जाए, तो इन बातों का ध्यान रखें:
सुबह की आदत डालें: टेस्ट सुबह 6 बजे शुरू होगा, इसलिए अभी से सुबह जल्दी उठकर दौड़ने की प्रैक्टिस करें।
स्टैमिना बढ़ाएं: सिर्फ तेज दौड़ना (एमपी पुलिस भर्ती अपडेट) काफी नहीं है, लंबी दूरी तक सांस को कंट्रोल करना सीखें।
गोला फेंक की तकनीक: गोला फेंकने में ताकत से ज्यादा सही एंगल (45 डिग्री) और तकनीक का इम्पोर्टेंस होता है।
बैलेंस्ड डाइट लें: अपनी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम और हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें। जंक फूड से बचें।
डॉक्यूमेंट चेकलिस्ट: एमपी पुलिस भर्ती आवेदन में अपने एडमिट कार्ड और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स को आज ही एक फाइल में तैयार करके रख लें।
ये खबरें भी पढ़ें....
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार
पुलिस भर्ती 2026, JKSSB में कांस्टेबल पर बड़ी वैकेंसी, करें आवेदन
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us