एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार
Sanjay Sharma | Jan 02, 2026, 23:15 IST
MP Police Recruitment Board
मध्य प्रदेश में अब पुलिस भर्ती के लिए किसी बाहरी संस्था की जरूरत नहीं होगी। पुलिस मुख्यालय ने तेजी से नए भवन का निर्माण कर रहा है। जल्द ही पांच फ्लोर का भवन तैयार होगा ।
BHOPAL. आजाद भारत के सात दशक में पहली बार मध्यप्रदेश पुलिस विभाग अपनी भर्तियां खुद कर सकेगा। यानी पुलिस महकमे में भर्ती के लिए विभाग को किसी दूसरी संस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने का ऐलान किया था।
पुलिस मुख्यालय ने तेजी से नए भवन का निर्माण चंद महीनों में पूरा कर लिया है। कुछ महीनों में 60 हजार वर्ग मीटर में पांच फ्लोर का यह भवन तैयार हो जाएगा। पुलिस भर्ती बोर्ड पर सरकार 26 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यह भवन राजधानी की सबसे खूबसूरत पुलिस इमारतों में से एक होगा।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का नया विशाल और खूबसूरत भवन कैसा होगा, यह कहां आकार ले रहा है। अब तक निर्माण की स्थिति कैसी है द सूत्र सबसे पहले यह सामने लेकर आया है। द सूत्र की टीम ने श्यामला हिल्स पर निर्माणाधीन भवन के खासियतों को जाना और अधिकारियों से भी बात की। पुलिस महकमे की इस खूबसूरत बिल्डिंग की डिजाइन किसने तैयार की, और निर्माण का जिम्मा किसने उठाया, द सूत्र अपने दर्शकों को यह भी बता रहा है।
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
मध्य प्रदेश में एक अरसे से पुलिस भर्ती बोर्ड की मांग की जा रही थी। साल 2024 में पुलिस बल की कमी और भर्तियों में देरी को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने भर्ती बोर्ड को मंजूरी दी थी। सीएम की घोषणा के बाद पुलिस महकमे ने प्रस्ताव के साथ ही बोर्ड के लिए नए भवन की डिजाइन-ड्राइंग कर इसका निर्माण शुरू कर दिया था।
पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने भी निर्माण में तेजी दिखाई और अब भवन धरातल पर आकार ले चुका है। जल्द ही इसकी फिनिशिंग और दूसरे काम भी पूरे कराने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती बोर्ड के नए भवन को जल्द पूरा कर हैंडओवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
सरकार से पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की मंजूरी के बाद पूरे महकमे ने एक साथ काम शुरू किया था। इसके लिए डीजी कैलाश मकवाना के निर्देश पर श्यामला हिल्स पर जनजातीय संग्रहालय के पास जमीन का चयन किया गया।
स्पेशल डीजी (रेडियो) संजीव शमी ने भर्ती बोर्ड के नए भवन की डिजाइन- ड्राइंग तैयार कराई। वहीं डीजी अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।
नतीजा अब सामने हैं कि साल 2025 पूरा होते- होते भवन का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब भवन की फिनिशंग और संसाधनों के इंस्टालेशन का ही काम शेष रह गया है।
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डीजी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस भर्ती बोर्ड के भवन निर्माण को 19 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
इसके लिए कुछ बजट और मांगा गया है। भवन निर्माण लगभग 26 करोड़ में पूरा कर लिया जाएगा। कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट इंजीनियर जयदीप सैनी ने बताया कि भवन में कुल पांच फ्लोर हैं। तीन फ्लोर ऊपर हैं जबकि बेसमेंट सहित दो फ्लोर नीचे रहेंगे।
भवन में सामने प्रवेश के लिए 25 फीट चौड़ी और लगभग 70 फीट लंबाई में सीढ़ियां बनाई गई हैं। भवन के बीच में गुंबद के आकार की संरचना और सेंट्रल एरिया होगा। इसके पूर्व और पश्चिम में अधिकारियों के बैठने के कक्ष और अन्य इकाइयां स्थित होंगी। पूरा भवन सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलित और आधुनिक संसाधनों से लैस होगा।
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेस और ऐप्स
पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के बाद इसे साल 2026 में ही अपना कार्यालय भवन भी मिल जाएगा। इसके साथ ही भर्ती संबंधी दूसरे विभागों और एजेंसियों की निर्भरता भी खत्म हो जाएगी। पुलिस महकमा इस साल से नियमित भर्तियां कर पाएगा। इससे सालों की देरी और बल की कमी की समस्याएं दूर होंगी। पुलिस मुख्यालय को पहले बल की कमी का डेटा जुटाकर गृह विभाग को प्रस्ताव भेजना पड़ता था।
सरकार से स्वीकृति के बाद कर्मचारी चयन मंडल और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं कराई जाती थीं। इन एजेंसियों के पास दूसरे विभागों की भर्तियों की जिम्मेदारी होती थी, जिससे दो-तीन साल या उससे ज्यादा समय लग जाता था। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई एसआई भर्ती परीक्षा 2017 के बाद अब हुई है। इसी तरह आरक्षक भर्ती में भी दो-तीन साल का समय लगता रहा है।
पुलिस मुख्यालय ने तेजी से नए भवन का निर्माण चंद महीनों में पूरा कर लिया है। कुछ महीनों में 60 हजार वर्ग मीटर में पांच फ्लोर का यह भवन तैयार हो जाएगा। पुलिस भर्ती बोर्ड पर सरकार 26 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यह भवन राजधानी की सबसे खूबसूरत पुलिस इमारतों में से एक होगा।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
इसी साल से नए भवन में होगा कामकाज
पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने भी निर्माण में तेजी दिखाई और अब भवन धरातल पर आकार ले चुका है। जल्द ही इसकी फिनिशिंग और दूसरे काम भी पूरे कराने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती बोर्ड के नए भवन को जल्द पूरा कर हैंडओवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
बोर्ड के गठन के बाद निर्माण में आई तेजी
स्पेशल डीजी (रेडियो) संजीव शमी ने भर्ती बोर्ड के नए भवन की डिजाइन- ड्राइंग तैयार कराई। वहीं डीजी अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।
नतीजा अब सामने हैं कि साल 2025 पूरा होते- होते भवन का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब भवन की फिनिशंग और संसाधनों के इंस्टालेशन का ही काम शेष रह गया है।
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा भवन
इसके लिए कुछ बजट और मांगा गया है। भवन निर्माण लगभग 26 करोड़ में पूरा कर लिया जाएगा। कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट इंजीनियर जयदीप सैनी ने बताया कि भवन में कुल पांच फ्लोर हैं। तीन फ्लोर ऊपर हैं जबकि बेसमेंट सहित दो फ्लोर नीचे रहेंगे।
भवन में सामने प्रवेश के लिए 25 फीट चौड़ी और लगभग 70 फीट लंबाई में सीढ़ियां बनाई गई हैं। भवन के बीच में गुंबद के आकार की संरचना और सेंट्रल एरिया होगा। इसके पूर्व और पश्चिम में अधिकारियों के बैठने के कक्ष और अन्य इकाइयां स्थित होंगी। पूरा भवन सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलित और आधुनिक संसाधनों से लैस होगा।
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेस और ऐप्स
अब नियमित पुलिस भर्ती की खुली राह
सरकार से स्वीकृति के बाद कर्मचारी चयन मंडल और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं कराई जाती थीं। इन एजेंसियों के पास दूसरे विभागों की भर्तियों की जिम्मेदारी होती थी, जिससे दो-तीन साल या उससे ज्यादा समय लग जाता था। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई एसआई भर्ती परीक्षा 2017 के बाद अब हुई है। इसी तरह आरक्षक भर्ती में भी दो-तीन साल का समय लगता रहा है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari