इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
Sanjay Gupta | Oct 30, 2025, 13:39 IST
mp-police-recruitment INDORE PROTEST
इंदौर में पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के खुलासे से उम्मीदवारों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने प्रदर्शन किया। बता दें कि सरकार ने 7500 पुलिस सिपाही पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसके लिए 9.50 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। मध्य प्रदेश
Indore News.मध्य प्रदेश शासन ने 7500 पदों के लिए पुलिस सिपाही भर्ती (MP Police Bharti 2025) निकाली है। इसके लिए 9.50 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं।
गुरुवार 30 अक्टूबर से परीक्षा शुरू हो रही है लेकिन इसके पहले एडमिट कार्ड में सेंटर उजागर होने से बवाल हो गया है। उम्मीदवार इसे एक और भर्ती परीक्षा घोटाले की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
इंदौर के गंजी कंपाउंड कलेक्ट्रेट के सामने सैंकड़ों उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सेंटर 28 अक्टूबर से ही बताए जाने लगे थे।
इससे गड़बड़ी की आशंका है। क्योंकि इससे असामाजिक तत्वों को परीक्षा केंद्र से सांठ-गांठ करने का मौका मिल गया है। इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए।
![3749ae99-1b3]()
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन
उम्मीदवारों ने कहा कि परीक्षा सेंटर फिर से बदलकर दिए जाने चाहिए। इसके पहले भी सेंटर ऐनवक्त पर दिए जाते थे लेकिन इस बार एडमिट कार्ड के साथ ही बताए जा रहे हैं। साथ ही ब्लैकलिस्टेड कंपनी को हटाकर किसी प्रतिष्ठित कंपनी से परीक्षा करवाई जाए।
![6c1fd0c9-38f]()
आंदोलनकारियों के साथ मैदान में उतरे कोचिंग संचालक गोपाल ने कहा कि हजारों में लोग प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) ने सेंटर की लोकेशन देकर दलालों और फर्जी गैंग को सांठगांठ का मौका दे दिया है।
उम्मीदवारों को 15 दिन, 30 दिन पहले पता है कि सेंटर कहां पर है। सेंटर का ढोंग किया जा रहा है। एडमिट कार्ड के पहले नियम बताते हैं कि सात दिन पहले शहर का नाम बताएंगे। दो दिन पहले सेंटर बताएंगे। सीधे लोकेशन दे रहे हैं अब परीक्षा सेंटर को। यह तो पूरी जुगाड़ का मौका दे दिया गया है। बीते सिपाही भर्ती में भी फर्जीवाड़ा हुआ था और इसके चलते कई चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग देने नहीं गए।
उन्होंने कहा कि एक लाख उम्मीदवार इंदौर से प्रभावित होंगे। हम तो लगातार प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांग है कि सीधे सेंटर बदले जाएं और ईएसबी उम्मीदवारों से माफी मांगे। बात नहीं मानी गई तो अगला प्रदर्शन भोपाल में होगा।
एक महिला उम्मीदवार ने कहा कि मेरी परीक्षा (एमपी पुलिस भर्ती) 27 नवंबर को है और अभी से परीक्षा सेंटर बता दिया गया है। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि मेरी परीक्षा 26 नवंबर को है और खंडवा सेंटर दिया गया है। हमारी मांग है कि सेंटर बदला जाए।
गुरुवार 30 अक्टूबर से परीक्षा शुरू हो रही है लेकिन इसके पहले एडमिट कार्ड में सेंटर उजागर होने से बवाल हो गया है। उम्मीदवार इसे एक और भर्ती परीक्षा घोटाले की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
इंदौर में विरोध प्रदर्शन
इससे गड़बड़ी की आशंका है। क्योंकि इससे असामाजिक तत्वों को परीक्षा केंद्र से सांठ-गांठ करने का मौका मिल गया है। इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए।
3749ae99-1b3
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
फिर से सेंटर बदलने की मांग
6c1fd0c9-38f
हजारों में करेंगे आंदोलन
उम्मीदवारों को 15 दिन, 30 दिन पहले पता है कि सेंटर कहां पर है। सेंटर का ढोंग किया जा रहा है। एडमिट कार्ड के पहले नियम बताते हैं कि सात दिन पहले शहर का नाम बताएंगे। दो दिन पहले सेंटर बताएंगे। सीधे लोकेशन दे रहे हैं अब परीक्षा सेंटर को। यह तो पूरी जुगाड़ का मौका दे दिया गया है। बीते सिपाही भर्ती में भी फर्जीवाड़ा हुआ था और इसके चलते कई चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग देने नहीं गए।
इंदौर से एक लाख उम्मीदवार हैं
एक महिला उम्मीदवार ने कहा कि मेरी परीक्षा (एमपी पुलिस भर्ती) 27 नवंबर को है और अभी से परीक्षा सेंटर बता दिया गया है। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि मेरी परीक्षा 26 नवंबर को है और खंडवा सेंटर दिया गया है। हमारी मांग है कि सेंटर बदला जाए।
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA