MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 की फाइनल आंसर की जारी, सिर्फ एक में बदलाव
राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री को लेकर मप्र लोक सेवा आयोग लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। पहले 16 फरवरी को प्री हुई, फिर 17 फरवरी को प्रोवीजनल आंसर की आई। इसके बाद 20 से 25 फरवरी तक आपत्तियां ली और इसके बाद इसमें सुधार कर 28 फरवरी की रात को ही फाइनल आंसर की जारी कर दी।
यहां से डाउनलोड करें PDF
एरर फ्री प्रश्नपत्र के चलते एक ही सुधार
इस प्रश्नपत्र को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि यह बहुत अच्छे स्तर का बना है और एरर फ्री बना है। हालांकि कुछ सवालों को लेकर आपत्तियां लगाई थीं जिसमें खासकर एक से अधिक विकल्प की बात थी और साथ ही बघेलखंड के स्वतंत्रा सेनानी ठाकुर रणमत सिंह की फांसी वाले सवाल को लेकर आपत्ति उठी थी।
इन सभी का अध्ययन के बाद पीएससी की विशेषज्ञ कमेटी ने एक प्रश्न पर ही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है और इसमें आंसर को बदलते हुए इसके दो विकल्प को सही माना है। वहीं प्रश्नपत्र टू में तो किसी तरह की आपत्ति ही नहीं लगी है। यह प्रश्नपत्र मात्र क्वालीफाइंग होता है और इसके अंक राज्य सेवा परीक्षा के रिजल्ट में नहीं जुड़ते हैं।
खबर यह भी...
यह वह प्रश्न जिसमें आंसर की बदली
एडोब फोटोशॉप किस प्रकार से सामान्य प्रयोजन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है।
(इसमें पीएससी ने विकल्प ए ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर और विकल्प बी मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर दोनों को सही माना है। यानी इसमें से कोई भी विकल्प चुना हो तो वह सही आंसर में आएगा)
खबर यह भी...
इन प्रश्नों को लेकर लगी थी आपत्तियां
हालांकि पेपर का स्तर बढ़िया होने के बाद भी अलग-अलग संदर्भ का आधार देते हुए कुछ उम्मीदवारों ने अलग-अलग सवाल पर आपत्तियां लगाई थीं। लेकिन विशेषज्ञ कमेटी के पास सही विकल्प के संबंध में भी कई दस्तावेज थे, जिसके चलते इसमें बदलाव नहीं किए गए।
अब बात पद और रिजल्ट की
कटऑफ नीचे जाने की बात
वहीं अभी तक अनारक्षित के लिए कटऑफ 80 फीसदी पर ही रहा है। इस मामले में पेपर के स्तर के बाद इसके अब 75 से 78 के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस बार नए नियम के चलते पीएससी कटऑफ जारी नहीं करेगा। यह अब फाइनल रिजल्ट के बाद ही जारी होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक