MPPSC Assistant Professor Recruitment
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में ये नियम पड़ रहा भारी, छात्रों ने आयोग को सौंपा ज्ञापन
The Sootr | Published:
mppsc assistant professor recruitment rules final year students
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर फाइनल ईयर के छात्रों को भी आवेदन का अवसर देने की मांग उठी है। अब स्टूडेंट्स ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर में ज्ञापन सौंप कर नियमों को लेकर सवाल उठाए हैं।
रीना शर्मा विजयवर्गीय@ INDORE मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा दिसंबर में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का नोटिफिकेशन आया था। जिसमें लिखा गया था कि फॉर्म भरने से पहले सभी क्वालिफिकेशन पूरी होना चाहिए, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 55 प्रतिशत और ओबीसी एसटी, एससी, ईबल्यूएस के लिए 50 प्रतिशत होना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स नेट-सेट क्वालिफाई होना भी जरूरी है इसके एक्जाम फॉर्म 26 फरवरी से मिलना शुरू होंगे। इंदौर के एमपीएससी के नेट क्वालिफाई स्टूडेंट्स का कहना है कि हाल में हमने क्लीयर किया है, जिसका रिजल्ट भी आ गया है और जून में हमारी पीजी पोस्ट ग्रेजुएशन का लास्ट सेमस्टर की एक्जाम होने वाला है, लेकिन फॉर्म भरने से पहले हमारी डिग्री पूरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि एक्जाम जून में है और फॉर्म फरवरी माह से मिलना शुरू होंगे, जो मार्च तक मिलेंगे, ऐसे में हम फॉर्म भर नहीं पाएंगे। ऐसे में हम फाइल ईयर के स्टूडेंट्स को भी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के फॉर्म भरने का मौका दिया जाए। ये खबर भी पढ़ें... भर्ती में महिला आरक्षण गलत ढंग से लागू होने से पुरुषों का नुकसान, ESB और MPPSC को नोटिस जारी स्टूडेंट्स ने मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर में सोमवार को ज्ञापन दिया है। सभी का कहना है कि एमपीपीएससी के नियमों को जब राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी अप्लाय किया जा रहा है तो भला मध्य प्रदेश में क्यों नहीं...?
राजस्थान आरपीपीएससी ने 13 दिसंबर 2024 को असिस्टेंट प्रोफेसर का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें विशेषतौर पर उल्लेखित किया है कि पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं, बशर्ते उनकी यूजीसी के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएशन का प्रतिशत इंटरव्यू तक पूरी हो जाना चाहिए। इसी तरह एमपीपीएस (राज्य सेवा परीक्षा) 2025 का नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी फॉर्म भर सकते हैं और उन्हें मुख्य परीक्षा तक डिग्री पूरी करने का मौका दिया गया है और यही नियम यूपीएससी की परीक्षा सहित अन्य राज्यों की परीक्षा में भी लागू होते हैं जिसमें फाइनल ईयर के अपीयरिंग छात्रों को मौका दिया जाता है और यूजीसी ने भी फाइनल ईयर के छात्रों को दिसंबर में हुई परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया और वे असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... ओबीसी EWS कैंडिडेट्स को UPSC में 9 अटेम्प्ट मामले में हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला पहला नियम : यूजीसी का नियम है कि अपॉइंटमेंट तक डिग्री पूरी होनी चाहिए जिसके तहत छात्रों को इंटरव्यू तक पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होने का मौका दिया जाना चाहिए। इसी नियमों के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग भी मौका दे रहा है। दूसरा नियम : नेट, सेट या फिर पीएचडी होना चाहिए वे ही परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में पदों को लेकर अभी आया यह अपडेट MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 के आखिरकार एक सवाल ने बढ़ा दी उलझन
लेकिन ये कैसे भरेंगे फॉर्म
आयोग को दिए ज्ञापन
UGC MPPSC Assistant Professor Recruitment
अन्य राज्यों में ये नियम हो रहा फॉलो
MPPSC Assistant Professor Recruitment
ये हैं यूजीसी के नियम
MPPSC Assistant Professor Recruitment
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari