MPPSC की दो और परीक्षाएं निरस्त, संबंधित विभाग शैक्षणिक योग्यता ही तय नहीं कर सके

Sanjay Gupta | Jun 07, 2025, 12:21 IST
mppsc-two-exams-cancelled-due-qualification-issues
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने दो भर्ती परीक्षाओं को शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवादों के कारण निरस्त कर दिया है। इन परीक्षाओं में जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, संचार अधिकारी, और लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पदों की भर्ती शामिल थी।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की दो भर्ती परीक्षा निरस्त हो गई है। इस संबंध में आयोग ने सूचना जारी कर दी है। संबंधित विभाग द्वारा शैक्षणिक योग्यता तय नहीं कर पाने के चलते यह परीक्षाएं निरस्त की गई हैं। पूर्व में जारी योग्यताओं को लेकर आपत्तियां लगी थीं। विवाद बढ़ने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया है। इसके पहले 17 साल बाद आई फूड एंड सेफ्टी आफिसर पद में भी शैक्षणिक योग्यता का विवाद हुआ था जिसके बाद यह भर्ती निरस्त कर दी गई।



60fc0152-6a3


इन भर्तियों को किया गया निरस्त

खबर यह भी...MPPSC में हर परीक्षा याचिकाएं, नुकसान उम्मीदवारों का ही, कोई भी रिजल्ट दो साल से पहले नहीं



शुल्क वापस किया जाएगा

आयोग ने सूचना दी है कि अभ्यर्थी शुल्क वापसी के लिए 26 जून से 6 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इधर, पीएससी ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत जारी लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी परीक्षा का विज्ञापन भी निरस्त कर दिया है। इसमें भी मांगपत्र व विज्ञापन में प्रकाशित शैक्षणिक अर्हता तथा मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा भर्ती नियम 2022 में दी गई अर्हता में अंतर था।



a10eda41-860


यह 27 जुलाई को होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर भरती की सूचना



खबर यह भी...MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में इतने ही उम्मीदवार पहुंचे परीक्षा देने



इधर दो पदों के लिए तो उम्मीदवार ही नहीं मिले

उधर आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 की परीक्षा के लिए दो विषयों में उम्मीदवार नहीं मिलने पर इन दो के विज्ञापन निरस्त कर दिए हैं। संस्कृत ज्योतिष और संस्कृत व्याकरण के लिए आयोग को किसी भी उम्मीदवार के आवेदन ही नहीं आए। दोनों के लिए एक-एक पद जारी हुए थे। आयोग ने 30 दिसंबर 2024 को इस भर्ती विज्ञापन को जारी किया था। मार्च में आवेदन बुलाए थे। आयोग पहले चरण में 1 जून को परीक्षा आयोजित कर चुका है और अब दूसरे चरण में 27 जुलाई को परीक्षा होगी। कुल भर्ती 1928 पदों के लिए निकली है और इसमें 70 हजार आवेदन आए थे। अब 27 जुलाई को 9 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पहले एक जून को 14 विषयों की परीक्षा हुई थी जिसमें 44 हजार उम्मीदवार थे लेकिन केवल 27 हजार ही परीक्षा देने गए थे।



04c6aa5c-77f


इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिले



be43b452-e61


इस परीक्षा के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिले



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा | मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती | MP News | mppsc indore



Tags:
  • MP News
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा
  • मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती
  • mppsc indore