MPPSC में हर परीक्षा याचिकाएं, नुकसान उम्मीदवारों का ही, कोई भी रिजल्ट दो साल से पहले नहीं
Sanjay Gupta | Published:
mp psc high court case
MPPSC की हर राज्य सेवा परीक्षा पर याचिकाएं लगने से रिजल्ट में दो साल से अधिक की देरी हो रही है। नियम बदलाव और ओबीसी आरक्षण विवाद के बाद 2019 से कोर्ट केस सामान्य हो गए हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की लगभग हर परीक्षा पर खासकर राज्य सेवा परीक्षा को लेकर याचिकाएं दायर हो रही है। साल 2019 के पहले यह कोर्टबाजी इतनी नहीं थी, लेकिन साल 2019 में बदले गए परीक्षा नियम और फिर आए ओबीसी आरक्षण विवाद के बाद अब हर परीक्षा में एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों याचिकाएं लगना सामान्य बात हो गई है।
इसका खामियाजा और किसी को नहीं बल्कि खुद उम्मीदवारों को ही भुगतना पड़ता है। नतीजतन कोई भी राज्य सेवा परीक्षा दो साल से पहले पूरी नहीं हो रही है। वहीं देशभर में होने वाली यूपीएससी का पूरा रोस्टर एक साल का ही है, जिसमें प्री, मेंस, इंटरव्यू सभी कुछ हो जाता है।
पीएससी को लेकर कोर्ट में सबसे बड़ा विवाद तो साल 2019 की परीक्षा का रहा, जब परीक्षा नियम बदले गए और साथ ही ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी किया गया। परीक्षा नियम को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और इस नियम को खारिज किया गया (इसमें था कि जो जिस वर्ग में चयनित है वह उस वर्ग में रहेगा और मेरिट के आधार पर अनारक्षित में नहीं जाएगा)।
इसके चलते इसके जारी हुए प्री के रिजल्ट पर सवाल खड़े हुए। आखिर में इसकी दो मेंस एक मार्च 2021 में और फिर अप्रैल 2023 में हुई। साल 2019 की परीक्षा से ही 87-13 फीसदी का फार्मूला सितंबर 2022 में आया और आखिरकार दिसंबर 2023 में जाकर यानी चार साल बाद इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी हुआ। वहीं होल्ड 13 फीसदी का तो अभी भी नहीं आया।
उम्मीदवार पहले कटऑफ जानने के बाद याचिकाएं लगा देते थे. अब पीएससी ने 2025 में कटऑफ देना बंद कर दिया (हालांकि हाईकोर्ट सुनवाई में यह सामने आ गया), यूपीएससी भी अंतिम रिजल्ट के बाद ही प्री का कटऑफ जारी करता है। यह कोर्ट केसेस से बचने का सही तरीका था।
उम्मीदवारों को यह समझना होगा कि प्री में कोई सवाल गलत बना भी है या आंसर की गलत हुई है तो यह सभी पर प्रभावी हुई है, इसमें किसी उम्मीदवार विशेष के लिए यह नहीं किया गया है, हाईकोर्ट में एक आदेश में कह चुका है कि यह प्रश्न की गलती किसी गलत मंशा से नहीं होती है।
जब तक हो तो इन केस से बचना चाहिए और पूरा ध्य़ान पढ़ाई पर लगाना चाहिए। आखिरकार इन केस से उम्मीदवारों का समय और पैसा दोनों जाया हो रहे हैं. उन्हें यह बात समझना होगी। जब तक गलत नहीं हो तब तक केस लगाने से बचना चाहिए।
राज्य सेवा परीक्षा 2019- परीक्षा नियम और ओबीसी आरक्षण को लेकर विवाद हुआ। इसकी मेंस दो बार 2021 में और फिर स्पेशल अप्रैल 2023 में हुई और आखिरकार चार साल बाद रिजल्ट दिसंबर 2023 में आया। यह परीक्षा सबसे ज्यादा 571 पद के लिए हुई थी।
यह भी पढ़ें...MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2025 केस पर अपडेट, क्या कर रही है सरकार, आयोग
राज्य सेवा परीक्षा 2020- 87-13 फीसदी फार्मूले का असर इस पर भी हुआ। कुल 260 पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। विवादों के बाद अप्रैल 2022 में मेंस हुई, लेकिन मेंस का रिजल्ट पहले फरवरी 2023 में आया और फिर संशोधित होकर 16 अप्रैल 2023 को आया, इसके बाद इंटरव्यू हुए और अंतिम रिजल्ट जून 2023 में जारी हुआ। यानी 2019 की परीक्षा के पहले 2020 का रिजल्ट आया।
राज्य सेवा परीक्षा 2021- यह 290 पदों के लिए हुई। इसमें भी प्री के सवालों को लेकर आपत्तिया लगी. मेंस इसकी जुलाई 2023 में हुई और फिर अप्रैल-मई 2024 में इंटरव्यू और जून 2024 को रिजल्ट आया।
यह भी पढ़ें..MPPSC ने स्थगित की राज्य सेवा परीक्षा 2025, असमंजस दूर करने 'द सूत्र' ने उच्च स्तर पर की थी बात
राज्य सेवा परीक्षा 2022- यह 456 पदों के लिए हुई। इसमें भी प्री को लेकर आपत्तियां लगी, लेकिन किस तरह का स्टे नहीं रहा। इसके चलते इसकी मेंस जनवरी 2024 में हुई, नवंबर 2024 से इंटरव्यू शुरू हुए और अंतिम रिजल्ट 15 जनवरी को आया। यह परीक्षा दो साल में हो गई।
राज्य सेवा परीक्षा 2023- यह परीक्षा 229 पदों के लिए हुई। इस परीक्षा के साथ आयोग ने कोशिश की जल्द प्रक्रिया की जाए और 55 दिन में ही मेंस मार्च 2024 में ले ली। प्री के सवालों को लेकर आपत्तियां लगी, रिजल्ट रिवाइज की बात आई लेकिन आयोग ने रिट अपील में स्टे लिया।
मेंस का रिजल्ट 6 महीने बाद सितंबर 2024 में जारी हुआ। अब इंटरव्यू इसके जुलाई 2025 में होना है। माना जा रहा है कि अगस्त मध्य तक भर्ती पूरी हो जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा 2024- यह परीक्षा 110 पदों के लिए हुई। अक्तूबर 2024 में मेंस हो चुकी है और मार्च 2025 में रिजल्ट आ चुका है, इंटरव्यू तारीख अभी तय नहीं हुई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इसका खामियाजा और किसी को नहीं बल्कि खुद उम्मीदवारों को ही भुगतना पड़ता है। नतीजतन कोई भी राज्य सेवा परीक्षा दो साल से पहले पूरी नहीं हो रही है। वहीं देशभर में होने वाली यूपीएससी का पूरा रोस्टर एक साल का ही है, जिसमें प्री, मेंस, इंटरव्यू सभी कुछ हो जाता है।
क्यों कर रहे हैं कोर्ट में याचिकाएं
राज्य सेवा परीक्षा 2021, 2022, 2023, 2024 में याचिकाएं मुख्य तौर पर प्री के सवालों पर आपत्तियों को लेकर लगी। इसकी मुख्य वजह है कि कटऑफ के पास रहने वाले उम्मीदवार का तर्क रहता है कि एक-दो सवाल गलत हो जाएं तो वह मेंस के लिए पास हो जाएगा। इसी के चलते मेंस को लेकर देरी होती है। हाईकोर्ट ने याचिकाएं स्वीकार कर रिजल्ट रिवाइज करने का आदेश दिया तो आयोग ने रिट अपील लगाई और स्टे लिया। इन याचिकाओं में अंतिम तौर पर कभी भी उम्मीदवारों को लाभ नहीं मिला, बल्कि हजारों उम्मीदवारों की परीक्षा और रिजल्ट में देरी ही हुई। आयोग और सरकार को घेरने के लिए कुछ निजी हित ग्रुप याचिकाएं लगवा रहे हैं। कुछ मुद्दे ऐसे हैं जो पहले सुप्रीम कोर्ट में तय हो चुके है लेकिन फिर भी याचिकाएं लगी, जैसे कि परीक्षा नियम 2015 को लेकर, इसके चलते राज्य सेवा परीक्षा 2025 में देरी हुई और जून में होने वाली परीक्षा पर अब स्टे हैं, जब तक स्टे नहीं हटेगा यह कब होगी नहीं पता।
सबसे बड़ा विवाद तो 2019 का रहा
इसके चलते इसके जारी हुए प्री के रिजल्ट पर सवाल खड़े हुए। आखिर में इसकी दो मेंस एक मार्च 2021 में और फिर अप्रैल 2023 में हुई। साल 2019 की परीक्षा से ही 87-13 फीसदी का फार्मूला सितंबर 2022 में आया और आखिरकार दिसंबर 2023 में जाकर यानी चार साल बाद इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी हुआ। वहीं होल्ड 13 फीसदी का तो अभी भी नहीं आया।
उम्मीदवार क्यों बचें केस लगाने से
उम्मीदवारों को यह समझना होगा कि प्री में कोई सवाल गलत बना भी है या आंसर की गलत हुई है तो यह सभी पर प्रभावी हुई है, इसमें किसी उम्मीदवार विशेष के लिए यह नहीं किया गया है, हाईकोर्ट में एक आदेश में कह चुका है कि यह प्रश्न की गलती किसी गलत मंशा से नहीं होती है।
जब तक हो तो इन केस से बचना चाहिए और पूरा ध्य़ान पढ़ाई पर लगाना चाहिए। आखिरकार इन केस से उम्मीदवारों का समय और पैसा दोनों जाया हो रहे हैं. उन्हें यह बात समझना होगी। जब तक गलत नहीं हो तब तक केस लगाने से बचना चाहिए।
देखिए 2019 से 2025 तक की परीक्षाओं पर असर
यह भी पढ़ें...MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2025 केस पर अपडेट, क्या कर रही है सरकार, आयोग
यह परीक्षा चार साल में पूरी हुई
यह परीक्षा तीन साल में पूरी हुई
यह भी पढ़ें..MPPSC ने स्थगित की राज्य सेवा परीक्षा 2025, असमंजस दूर करने 'द सूत्र' ने उच्च स्तर पर की थी बात
यह परीक्षा तीन साल में पूरी हुई
राज्य सेवा परीक्षा 2023- यह परीक्षा 229 पदों के लिए हुई। इस परीक्षा के साथ आयोग ने कोशिश की जल्द प्रक्रिया की जाए और 55 दिन में ही मेंस मार्च 2024 में ले ली। प्री के सवालों को लेकर आपत्तियां लगी, रिजल्ट रिवाइज की बात आई लेकिन आयोग ने रिट अपील में स्टे लिया।
मेंस का रिजल्ट 6 महीने बाद सितंबर 2024 में जारी हुआ। अब इंटरव्यू इसके जुलाई 2025 में होना है। माना जा रहा है कि अगस्त मध्य तक भर्ती पूरी हो जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा 2024- यह परीक्षा 110 पदों के लिए हुई। अक्तूबर 2024 में मेंस हो चुकी है और मार्च 2025 में रिजल्ट आ चुका है, इंटरव्यू तारीख अभी तय नहीं हुई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha