मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास में कलश रखने के लिए लगी 53 करोड़ की बोलियां
INDORE. इंदौर दलालबाग में मुनिश्री महाराज श्री सुधासागर जी का प्रवास रहेगा। चार माह का यह प्रवास है। इसके लिए गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगी। इसमें दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने करोड़ों की बोलियां लगाई।
गोधा ने लगाई 16 करोड़ की बोली
पहला कलश रखने के लिए सपना मनीष गोधा ने सबसे बड़ी 16 करोड़ 16 लाख 16 हजार 16 रुपए की बोली लगाई। इसी तरह नवीन आनंद गोधा ने भी यही बोली लगाई। इसके बाद महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया। दोनों ही 16-16 करोड़ की राशि देंगे।
इन्होंने लगाई 5 और 3 करोड़ की बोलियां
- इसके साथ ही श्रावस संस्कार श्रेणी कलश के लिए आकाश दीपिका कोल ने 5 करोड़ 55 लाख की बोली लगाई।
- तृतीय कलश के लिए अशोक रानी डोसी ने 3 करोड़ 55 लाख की बोली लगाई।
- चतुर्थ कलश के लिए आशारानी महेंद्र जी पाण्डया ने 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई।
- पंचम कलश के लिए धर्मेंद्र जैन सिनकेम वालों ने 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई।
- हर्ष जैन ने भी 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई और सौरभ बड़जात्या ने 2 करोड़ 11 लाख की बोली लगाई।
कैश या चेक कैसे देंगे यह राशि
जैन समाज के जानकारों ने बताया कि यह राशि 25 फीसदी अभी देना होती है। साथ ही 25-25 फीसदी हर माह यानी चार माह में देना का प्रावधान होता है। लेकिन इसके बाद भी कई बार समय ले लेते हैं। एक साल में यह राशि दी जाती है। इसमें नंबर एक और नंबर दो जैसा कुछ नहीं होता है। बोली लगाने वाला कैश या चेक किसी भी तरह से दे सकता है।
इतना बड़ी राशि कहां से आएगी
अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि 16 करोड़ 16 लाख वाली बोलियां लगाने वाले सपना मनीष गोधा और नवीन आनंद गोधा इस राशि की व्यवस्था कैसे करेंगे। दोनों का ही रियल एस्टेट का काम है। दिगंबर जैन समाज के प्रमुख आयोजनों में इन्हीं दोनों की भूमिका रहती है। बड़ी बोलियां लगाकर यह जैन समाज में चर्चा में आते हैं और इसका इन्हें लाभ होता है। वहीं इतनी बड़ी बोलियां लगने से आयकर विभाग के भी कान खड़े होंगे।
ये भी पढ़ें...
इंदौर दिगंबर जैन समाज में आचार्य के सामने अध्यक्ष गोधा की शेर-गीदड़ टिप्पणी से बढ़ा विवाद
रीवा का जैन साध्वी हादसा: एक्सीडेंट या साजिश? बढ़ा विवाद, जैन समाज का देशभर में प्रदर्शन
भोजशाला में शासन की ओर से एजी बोले- यह मंदिर है जिसे तोड़ा गया, जैन समाज ने जैन मंदिर बताया
मध्य प्रदेश भोजशाला विवाद में जैन समाज की एंट्री, यक्षिणी अंबिका मूर्ति पर दावा
जैन महाराज सुधासागर