इंदौर दिगंबर जैन समाज में आचार्य के सामने अध्यक्ष गोधा की शेर-गीदड़ टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Sanjay Gupta | Jun 08, 2026, 15:20 IST
Share
Indore Digambar Jain Samaj Anand Godha
Indore Digambar Jain Samaj Anand Godha

इंदौर जैन सामाजिक संसद के नए अध्यक्ष आनंद गोधा के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। गुना में दिए उनके भाषण के कुछ शब्दों पर समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद में अध्यक्ष पद को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।
  • आनंद गोधा हाल ही सामाजिक संसद में निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं।
  • गुना में आचार्य सुधासागर जी महाराज के सामने दिए गए उनके बयान चर्चा में हैं।
  • शेर-गीदड़ और दुकान जैसे शब्दों के उपयोग पर समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।
  • गोधा का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा और उनके बयान को गलत तरीके से लिया जा रहा है।
इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद में चयनित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल हैं। वहीं विवादों के बाद चुनाव हुए और इसमें आनंद गोधा निर्वाचित हुए। इस तरह संसद में एक निर्वाचित और एक चयनित अध्यक्ष हुए।

दोनों ने तय किया कि मिलकर समाज में काम करेंगे। लेकिन अब फिर समाज में खटास शुरू हो गई है। गोधा द्वारा गुना में आचार्य सुधासागर जी महाराज के सामने कई बातें कही गईं, जो अब समाज में विरोध का कारण बन गई हैं।

आचार्य से क्या बोले आनंद गोधा

आचार्य सुधासागर जी महाराज के सामने गोधा ने कहा कि आप जैसा शेर आ जाएगा तो सारे गीदड़ भाग जाएंगे। गुरुदेव, हम उन्हें भगाना चाहते हैं क्योंकि समाज में कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाज के लोग चाहते हैं कि युवा पीछे हों और उनकी दुकान फिर चालू हो। दुकान हमने मुश्किल से अपने सुपुर्द की है।आपको मंदिर के बैनर पर नहीं, पूरे इंदौर के बैनर पर हम ला रहे हैं। यह पूरे इंदौर के बैनर पर चातुर्मास होगा।

समाज में इस बात पर है नाराजगी

दिगंबर जैन समाज में इस बात को लेकर नाराजगी है कि हमारा समाज अहिंसा को लेकर जाना जाता है। वहीं गोधा आचार्य और समाज की तुलना शेर व गीदड़ जैसे जानवरों से कर रहे हैं।

जैन महाराज सुधासागरआचार्य को शेर कह रहे हैं और समाजजन को गीदड़ बताने पर आपत्ति है। साथ ही समाज के मामले में दुकान जैसे शब्दों के उपयोग से भी नाराजगी है।

गोधा बोले, मैंने गलत नहीं कहा, वह शेर ही हैं

वहीं इस विवाद पर द सूत्र ने गोधा से बात की-

उन्होंने साफ कहा कि आचार्य जी तो खुद को शेर कहते हैं, हमने भी वही कहा। हां, वह शेर हैं। इसमें हमने कुछ गलत नहीं कहा है। वह शेर ही हैं और समाज में शेर की आवश्यकता है। समाज को गीदड़ नहीं कहा है,समाज एकजुट है। विपक्ष के जो लोग होते हैं, वह कुछ भी बोल सकते हैं। कहें, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह शेरू गुरु हैं और शेर ही हैं, यह बात पक्की है।

ये भी पढ़ें...

24 दिन बाद भी रहस्य बनी छात्रा ख्याति जैन की मौत, आखिरी के तीन घंटे बॉयफ्रेंड के साथ

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता जैन जैसी ही निकली रेशू, गैंग में शामिल की युवतियां, वीडियो भी बनवाए

कलेक्टरों से नाराज सीएस अनुराग जैन, बोले- जनसुनवाई आत्मदाह कर रहे लोग, यह कैसा सुशासन?

रीवा का जैन साध्वी हादसा: एक्सीडेंट या साजिश? बढ़ा विवाद, जैन समाज का देशभर में प्रदर्शन

Tags:
  • इंदौर
  • विनय बाकलीवाल
  • दिगंबर जैन समाज
  • चातुर्मास
  • जैन महाराज सुधासागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती