कलेक्टरों से नाराज सीएस अनुराग जैन, बोले- जनसुनवाई आत्मदाह कर रहे लोग, यह कैसा सुशासन?
Amresh Kushwaha | May 28, 2026, 10:00 IST
cs anurag jain collector conference mp
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। सीएस ने जनसुनवाई में जहर खाने और आत्मदाह की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। अवैध खनन, ड्रग्स और लंबित कामों पर तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश में बुधवार, 27 मई को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस हुई।
- मुख्य सचिव (Chief Secretary) अनुराग जैन ने अधिकारियों को जमकर फटकारा लगाई है।
- जनसुनवाई में जहर खाने और आत्मदाह की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
- भोपाल और सिंगरौली के कलेक्टरों पर लंबित कामों को लेकर सवाल उठाए गए।
- अवैध खनन, ड्रग्स और प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई में जहर, सीएस का सवाल
उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। इसीलिए कोई भी आसानी से ट्रैक्टर या बाइक चढ़ाने की हिम्मत कर लेता है। यह हालत बदलनी ही होगी।
सीएस ने साफ कहा कि कलेक्टर और एसपी की यह जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाए। ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।
खनन माफिया पर नई सख्ती
साथ ही पुराने खनन माफियाओं की फाइलें दोबारा खोलने का आदेश भी दिया गया है। यह देखा जाएगा कि किन मामलों में अब तक सजा नहीं हुई है। जहां भी सजा रुकी हुई हो, वहां तुरंत औपचारिकता पूरी करके सजा दिलाने की कोशिश की जाए।
भोपाल-सिंगरौली कलेक्टर को फटकार
वहीं सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल की भी जमकर क्लास लगाई गई। प्रदूषण, पेयजल संकट और कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिए जाने पर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।
सीएस अनुराग जैन ने एक बात और बिल्कुल साफ कर दी। उन्होंने कहा कि अब पुराने ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। हर जिले को अपनी अर्थव्यवस्था खुद खड़ी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी।
जनसुनवाई में लापरवाही नहीं चलेगी
औद्योगिक नीति की समीक्षा में कलेक्टरों को कहा गया कि अपनी नाकामी छुपाने के बजाय कृषि और उद्यानिकी से तालमेल बिठाकर जिले में औद्योगिक माहौल बनाएं। उन्होंने बताया कि जीएसडीपी (Gross State Domestic Product) में कृषि का हिस्सा 37 से बढ़कर 43 फीसदी हो गया है। वहीं, सिर्फ खेती से जिलों का पूरा विकास नहीं होगा, इसलिए उद्योगों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
ड्रग्स-नारकोटिक्स पर विशेष अभियान
बैठक में कई और अहम फैसले
नरवाई जलाने के मामले में लापरवाही पर जबलपुर और नरसिंहपुर के कलेक्टरों को भी फटकार लगाई गई।
खरीफ सीजन में किसानों को खाद के टोकन सिर्फ डीएपी (Di-Ammonium Phosphate) के लिए नहीं, बल्कि एनपीके (Nitrogen Phosphorus Potassium) के लिए भी दिए जाएं। इससे हंगामे की स्थिति नहीं बनेगी।
बरगी क्रूज हादसे से सबक लेते हुए सभी कलेक्टरों को जिले के हर जलाशय और पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए।
स्वच्छता और आवास में कोताही नहीं
ये खबरें भी पढ़िए...
सीएस अनुराग जैन को केंद्र का पत्र, कहा- अफसरों को सांसदों-विधायकों का सम्मान करना सिखाएं
CS अनुराग जैन का सख्त अल्टीमेटम: पानी-तौल-सुरक्षा दुरुस्त करो, कभी भी उतर सकता है CM का हेलीकॉप्टर
नियम जरूरी, पर फैसला न्यायपूर्ण हो: सिविल सेवा दिवस पर सीएस अनुराग जैन का स्पष्ट संदेश
जमीन विवाद पर दीपाली रस्तोगी ने सीएस अनुराग जैन से कहा- ग्राउंड रियलिटी से अंजान हैं आप
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA