“नियम जरूरी, पर फैसला न्यायपूर्ण हो”: सिविल सेवा दिवस पर सीएस अनुराग जैन का स्पष्ट संदेश

Ramanand Tiwari | Apr 21, 2026, 22:25 IST
Share
cs-anurag-jain-civil-service-day-speech-bhopal
Photograph: (the sootr)

सिविल सेवा दिवस पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रशासनिक अफसरों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण फैसलों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन हर निर्णय में निष्पक्षता दिखनी चाहिए।

भोपाल में सिविल सेवा दिवस के मौके पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रशासनिक अफसरों को साफ संदेश दिया कि शासन का मकसद सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण और संवेदनशील तरीके से निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि हर फैसले में पारदर्शिता दिखनी चाहिए और जनता तक यह भरोसा पहुंचना चाहिए कि प्रशासन उनके हित में काम कर रहा है।

सीएस का फोकस: नियमों के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सिविल सर्विस का मूल उद्देश्य जनहित है। नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन हर निर्णय में निष्पक्षता और संवेदनशीलता झलकनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन की कार्यशैली ऐसी हो, जिससे लोगों में विश्वास बने और हर कार्रवाई स्पष्ट और पारदर्शी नजर आए।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी कैडर की IAS अनुग्रह पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में CVO बनीं

27 अप्रैल को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र: नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा

“ब्लाइंड फॉलो नहीं, विवेक से फैसले”

सीएस ने अफसरों को संकेत दिया कि नियमों को बिना सोचे-समझे लागू करना सही नहीं है। अगर कोई प्रावधान समय के साथ लोगों के लिए परेशानी बन रहा है, तो उसमें सुधार की पहल भी प्रशासन को ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइल के पीछे की वास्तविक स्थिति को समझना ही प्रभावी प्रशासन की पहचान है।

अहंकार से दूरी, सेवा का भाव जरूरी

अनुराग जैन ने युवाअधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सिविल सेवा की ट्रेनिंग के बाद किसी तरह का अहंकार नहीं होना चाहिए। अफसरों को हमेशा जनसेवा के भाव से काम करना चाहिए और हर निर्णय में नियमों के साथ न्याय और संतुलन बनाए रखना चाहिए।

मंत्री कश्यप का संदेश: निरंतरता और गुणवत्ता पर जोर

प्रभारी मंत्री चेतन्य कश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत है और अफसरों से अपेक्षा है कि वे संवेदनशीलता के साथ काम जारी रखें। उन्होंने कहा कि कानून का पालन तय प्रक्रिया के तहत हो, लेकिन उसमें मानवीय दृष्टिकोण बना रहना चाहिए।

नवाचार से ज्यादा जरूरी निरंतर सेवा

कश्यप ने कहा कि हर बार नया प्रयोग जरूरी नहीं होता। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मौजूदा सेवाएं लगातार बेहतर गुणवत्ता के साथ लोगों तक पहुंचें। उनके अनुसार किसी योजना को कुछ समय तक प्रभावी ढंग से चलाना आसान है, लेकिन उसी स्तर को लगातार बनाए रखना ही असली प्रशासनिक कसौटी है।

ईमानदारी का उदाहरण

कार्यक्रम में कश्यप ने पूर्व मुख्य सचिव सुशील चंद्र वर्मा का उदाहरण साझा किया, जिसमें उन्होंने खर्च का पूरा हिसाब लौटाकर पारदर्शिता की मिसाल पेश की। इससे प्रशासन में जवाबदेही और ईमानदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी तक पहुंची लेंसकार्ट तिलक-बिंदी विवाद की आग, हिंदू संगठनों ने घेरा शोरूम

एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर : मोहन सरकार ने बढ़ाई गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मान-

10,000 से अधिक लोकसेवक श्रेणी:

  • प्रथम: जनजातीय कार्य विभाग
  • द्वितीय: उच्च शिक्षा विभाग
  • तृतीय: स्कूल शिक्षा विभाग

1,000 से 10,000 श्रेणी:

  • प्रथम: आयुष विभाग
  • द्वितीय: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
  • तृतीय: जेल विभाग

1,000 से कम श्रेणी:

  • प्रथम: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • द्वितीय: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग
  • तृतीय: जनसंपर्क विभाग
कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश यही रहा कि प्रशासन की विश्वसनीयता केवल नियमों के पालन से नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील फैसलों से बनती है। यही संतुलन आज की प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे बड़ी जरूरत है।

Tags:
  • मंत्री चेतन्य कश्यप
  • सिविल सर्विस
  • सिविल सेवा
  • संवेदनशीलता
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई