दंगल और सुल्तान में कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने वाली नीलिमा बोरासी बनी लेवल-1 कोच
नीलिमा बोरासी अब कोचिंग के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं। नीलिमा दंगल और सुल्तान फिल्म में अभिनेत्रियों को दांव-पेंच सिखा चुकी हैं। नीलिमा मध्य प्रदेश की पहली महिला कोच बन गई हैं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ का लेवल-1 कुश्ती प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है।
कुश्ती अकादमी की कोच
नीलिमा ( Neelima Borasi ) प्रदेश के पहलवानों खासकर महिला पहलवानों को काफी समय से कुश्ती के गुण सिखा रही हैं, साथ ही मध्य प्रदेश शासन की कुश्ती अकादमी की कोच ( wrestling coach ) भी हैं। नीलिमा के सिखाए गुर से प्रदेश के पहलवान लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। एक कदम आगे बढ़ते हुए नीलिमा ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू का लेवल -1 प्रशिक्षक कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है।
राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक की भूमिका में भी नजर आएंगे - नीलिमा
नीलिमा का कहना है कि भारतीय टीम जब भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाती है तो उसमें लेवल-1 स्तर के प्रशिक्षकों को प्राथमिकता मिलती है। मैंने अब तक अलग-अलग स्तरों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। इंदौर में रामनाथ गुरु व्यायामशाला में भी लड़कियों को कुश्ती के गुर सिखाती हूं, लेकिन अनुभव के अलावा अब यह मानक हासिल करने से राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक की भूमिका में भी नजर आ सकूंगी।
ये खबर भी पढ़ें...
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोले, वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनका स्टॉफ जिम्मेदार
नीलिमा ने कहा कि दिल्ली में आयोजित 4 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में देशभर से पहलवान आए थे। इस कोर्स में विदेश से आए प्रशिक्षकों ने 3 दिन तक मार्गदर्शन दिया था। प्रशिक्षकों को कोचिंग में कैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के मनोविज्ञान को भी समझने के बारे में जानकारी दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक