500 रुपए में सरपंची ठेके पर देने वाली महिला सरपंच बर्खास्त, पंचायत CEO ने लिया एक्शन
नीमच जिले की दाता ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कैलाशी बाई कछावा को 500 रुपए के स्टांप पेपर पर सरपंची ठेके पर सौंपने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। सोमवार को जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। इस मामले का एग्रीमेंट और सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की।
खबर यह भी...
सरपंची के अधिकार सौंप दिए गए
मामले की जांच में सामने आया कि 24 जनवरी को गांव के ही सुरेश गरासिया के साथ यह एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट में उल्लेख है कि सरपंच अपने कार्य पूरे नहीं कर पा रही हैं, इसलिए उन्होंने अपने अधिकार सुरेश को सौंप दिए। एग्रीमेंट में गवाहों के तौर पर गांव के सदाराम और मन्नालाल के हस्ताक्षर थे। इसके साथ ही सुरेश और सरपंच का सील-साइन भी मौजूद था।
सरपंच ने एग्रीमेंट को बताया फर्जी
जांच के दौरान सरपंच कैलाशी बाई ने अनुबंध को फर्जी बताते हुए इससे किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार कर दिया। वहीं, गवाहों ने भी एग्रीमेंट की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि स्टांप पेपर सरपंच के आधार कार्ड का उपयोग करके खरीदा गया था। इस तथ्य ने मामले को गंभीर बना दिया।
खबर यह भी...
एग्रीमेंट में क्या था ?
पंचायत सीईओ ने किया बर्खास्त
सभी सबूतों और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को धारा 40 के तहत बर्खास्त कर दिया। इस तरह का मामला देश में पहली बार सामने आया है, जहां सरपंची को संपत्ति की तरह ट्रांसफर करने के कागजात सामने आए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक