NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, NDA सरकार का पुतला किया दहन

Pratibha ranaa | Jun 21, 2024, 14:19 IST
कांग्रेस सड़कों पर
भारत में NEET यूजी के रिजल्ट पर हंगामा मचा हुआ है। इसमें कथित रूप से पेपर लीक के आरोप हैं। परीक्षा में धांधली को लेकर मध्य प्रदेश समेत देशभर में कांग्रेस जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

NEET पेपर लीक मामले में देश की सियासत गर्म हो गई है। मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर यूजी ( NEET-UG ) में हुई गड़बड़ियों के विरोध में स्टूडेंट्स जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पेपर लीक के खिलाफ देश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस देश भर में सड़कों पर उतर आईं है। ( NEET Exam 2024 )



कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल, दिल्ली, जम्मू, लखनऊ, तेलंगाना सहित देश भर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस मांग कर रही है कि स्टूडेंट्स की चिंताओं का समाधान तत्काल किया जाए। कांग्रेस दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी मांग कर रही है। ( NEET Exam 2024 )



ये खबर भी पढ़िए...योग भगाए रोग...सूर्य नमस्कार और आसन हैं खास, किसे कैसे करते हैं, सब कुछ जान लीजिए



कांग्रेस का धरना


वहीं नीट परीक्षा को लेकर अब अभ्यर्थियों को कांग्रेस की यूथ विंग का भी साथ मिल गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस धरना- प्रदर्शन कर रही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ( jitu patwari )समेत कई बड़े नेता शामिल है। कांग्रेस ने NDA सरकार का पुतला भी दहन किया। ( NEET Paper Leak )



भारत में NEET यूजी के रिजल्ट पर हंगामा मचा हुआ है। इसमें कथित रूप से पेपर लीक के आरोप हैं। बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। विपक्षी नेता आरोपों के तीर छोड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ दल, परीक्षा एजेंसी और अफसर बचाव में बयान दे रहे हैं। ( Congress Protest )



मध्य प्रदेश में पांच परीक्षाओं के पेपर लीक


आंकड़े देखें तो मध्यप्रदेश भी पेपर लीक में पीछे नहीं हैं। मध्यप्रदेश में पांच अलग-अलग तरह की परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। इन पांच परीक्षाओं में कुल 3 हजार 690 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, इसमें 1 लाख 64 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने वाले थे। आरोप हैं कि पिछले दिनों ही इंदौर में कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम की अगुआई में चलने वाले एक कॉलेज से पेपर लीक हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं।



एमपी में पेपर लीक के मामले


  • एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं: 2023 में इन परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्र प्रभावित हुए थे।
  • व्यापमं परीक्षा: 2023 में इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद इसे रद्द करना पड़ा था।
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 2023 में इस परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था, जिसके कारण परीक्षा में देरी हुई थी।
  • अन्य: इनके अलावा, सहायक ग्रेड 3 और व्यापमं ग्रुप 2 परीक्षाओं के पेपर भी पिछले 10 वर्षों में लीक हुए हैं।

pratibha rana


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • Jitu Patwari
  • Congress protest
  • NEET Exam 2024
  • NEET Paper Leak
  • पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन