भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी की दो टूक, युवाओं की बात सुनिए, जिद नहीं संवाद चाहिए
नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट खूब चर्चा में है। उन्होंने सरकार और जिम्मेदार लोगों से कहा है कि छात्रों के आंदोलन को हल्के में न लें। उनसे बात करें और उनकी समस्याओं का संवेदनशील तरीके से समाधान निकालें।
क्या कहा स्तुति मिश्रा ने?
भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, छात्र देश का भविष्य हैं। छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
स्तुति मिश्रा का कहना है कि बड़े पदों पर बैठे लोगों को अहंकार या जिद नहीं, बल्कि संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
स्तुति मिश्रा ने लिखा कि बच्चों को प्रेम, सहानुभूति और विश्वास की जरूरत होती है। यदि युवा सरकार से उम्मीद नहीं करेंगे तो आखिर किससे करेंगे। इसलिए उनकी बात सुनना और सम्मान देना जरूरी है।
संवाद से निकलेगा समाधान
स्तुति मिश्रा ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्यार की ताकत सबसे बड़ी होती है। युवाओं से टकराव नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान तलाशना चाहिए। उनके मुताबिक समन्वय और संवेदनशीलता ही किसी भी विवाद का सबसे बेहतर रास्ता है।
दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग
स्तुति मिश्रा ने यह भी लिखा कि यदि परीक्षा विवाद में कोई जिम्मेदार है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि छात्रों की मांगों को अनसुना करना उचित नहीं है। आंदोलन से जुड़े लोगों का पूरी तरह मौन रहना भी सही संदेश नहीं देता।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा क्यों?
स्तुति मिश्रा की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब NEET परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन चल रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ सांसद के परिवार से आई यह संवेदनशील प्रतिक्रिया अब राजनीतिक चर्चाओं का भी हिस्सा बन गई है। इसे युवाओं के प्रति सहानुभूति और संवाद की अपील के रूप में देखा जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने 100 शहरों में आंदोलन करेगी कांग्रेस
कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा
क्या पेट्रोल-डीजल के लिए बैंक देंगे लोन? सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा का तंज
पेट्रोल-डीजल पर तंज कसकर फंसीं वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा, विपक्ष ने घेरा तो ले लिया यू-टर्न