नेपाल भूस्खलन में फंसे मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित

Neel Tiwari | Oct 01, 2024, 15:03 IST
the sootr
रीवा, डिंडोरी और जबलपुर के 17 तीर्थ यात्रियों से प्रशासन का संपर्क हुआ है। यह सभी तीर्थ यात्री नेपाल की मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हुए हैं और सुरक्षित हैं।

भोपाल में बाढ़ और भारी भूस्खलन आपदा में मध्य प्रदेश के यात्रियों के फंसे हुए होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। हेल्पलाइन नंबर जारी करने के 1 घंटे के अंदर ही प्रशासन को सफलता मिली और डिंडोरी जबलपुर रीवा के कुल 17 तीर्थ यात्रियों से संपर्क हो चुका है, जो नेपाल की मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हुए हैं और सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं। इन तीर्थ यात्रियों में एक 3 साल की बच्ची सहित कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं।



इन तीर्थ यात्रियों से हुआ संपर्क

रीवा



एक्स आर्मी मैन देवराज पटेल , श्यामकली पटेल, यशराज पटेल, लक्ष्मी पटेल



डिंडौरी



राजेश साहू, रमेश साहू, दुर्गा साहू, विनोद साहू, खूबेन्द्र साहू, विपत मरावी, संतोष साहू।



जबलपुर के बरहैया परिवार के 6 सदस्य



राकेश, सोनिया, लवकेश (6 वर्ष), वाणी (3 वर्ष) , किरण (60 वर्ष), गोपेन्द्र (72 वर्ष)



ये भी खबर पढ़िए... नेपाल में बाढ़: फंसे मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री, नेपाल आर्मी ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, हेल्पलाइन नंबर जारी



जल्द भारत लाए जाएंगे तीर्थ यात्री

जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं और इन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • नेपाल
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • नेपाल भूस्खलन
  • नेपाल में बाढ़
  • नेपाल बाढ़
  • नेपाल में बारिश
  • NEPAL HEAVY RAINFALL
  • मध्य प्रदेश के सुरक्षित टूरिस्ट
  • मध्य प्रदेश टूरिस्ट