NITTTR भोपाल में शुरू होंगे ज्योतिष, वास्तु और AI के नए कोर्स

Anjali Dwivedi | Feb 15, 2026, 16:04 IST
nitttr-bhopal-new-ug-courses-indian-knowledge-system
NITTTR भोपाल अगले सत्र से 8 यूजी प्रोग्राम शुरू करेगा। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा (BS-MS) सहित एआई और रोबोटिक्स में बीटेक शामिल है। यह बीटेक कराने वाला शहर का चौथा नेशनल इंस्टीट्यूट होगा।

News In Short

  • अगले ऐकडेमिक सेशन से NITTTR भोपाल में आठ नए यूजी कोर्स शुरू होंगे।
  • भारतीय ज्ञान परंपरा में BS-MS डिग्री मिलेगी, जिसमें ज्योतिष, वास्तु और खगोलशास्त्र की पढ़ाई होगी।
  • बीटेक डिग्री देने वाला भोपाल का चौथा नेशनल इंस्टीट्यूट NITTTR बनेगा।
  • एआई, रोबोटिक्स और आईओटी जैसे आधुनिक इंजीनियरिंग विषयों पर भी जोर रहेगा।
  • छात्रों को एडवांस लैब्स और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सीधे काम करने का मौका मिलेगा

News In Detail

Bhopal. राजधानी भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR) ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से संस्थान में आठ नए अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम शुरू होने जा रहे हैं।



खास बात यह है कि NITTTR अब शहर का चौथा ऐसा राष्ट्रीय संस्थान बन जाएगा, जो स्नातक स्तर पर बीटेक कोर्स ऑफर करेगा। अब तक यह सुविधा केवल मैनिट, आईसर और ट्रिपलआईटी (IIIT) में ही उपलब्ध थी।



संस्थान के डीन प्रो. पीके पुरोहित के अनुसार, इन नए प्रोग्राम्स में सबसे खास भारतीय ज्ञान परंपरा में इंटीग्रेटेड कोर्स BS-MS होगा। यह देश के चुनिंदा संस्थानों में अपनी तरह की पहली पहल होगी। इस कोर्स के जरिए छात्र एस्ट्रोलॉजी, वास्तु, खगोलशास्त्र, कला और संगीत जैसे विषयों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Perspective) से पढ़ सकेंगे।



प्रो. पुरोहित का कहना है कि भारतीय ज्ञान परंपरा का एक बड़ा हिस्सा विज्ञान पर आधारित है, जिसे आज की आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की मांग है।



बीटेक की हाईटेक स्किल्स

BS-MS के अलावा, संस्थान सात अन्य बीटेक प्रोग्राम भी शुरू कर रहा है, जो पूरी तरह जॉब ओरिएंटेड होंगे। इनमें प्रमुख हैं-



  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (AI & ML)
  • रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (Robotics & Automation)
  • डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग एंड आईओटी (IoT)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

कहां से मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

NITTTR के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों का भविष्य केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान का मुख्य फोकस प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करने पर है। छात्रों को सीखने के लिए अत्याधुनिक लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की सुविधाएं मिलेंगी। यहां की हाईटेक सेमीकंडक्टर लैब और एडवांस विभागीय प्रयोगशालाएं छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार करेंगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



जॉब मार्केट का किंग बनने के लिए कैसे सीखें चाइनीज भाषा, ये रहे बेस्ट यूट्यूब चैनल्स



जॉब मार्केट का किंग बनने के लिए कैसे सीखें चाइनीज भाषा, ये रहे बेस्ट यूट्यूब चैनल्स



PWC Internship 2026: फ्रेशर्स के लिए Big Four फर्म में एंट्री का सबसे बड़ा मौका, करें अप्लाई



कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई





Tags:
  • भोपाल
  • Bhopal
  • भारतीय ज्ञान परंपरा
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR)