पचमढ़ी में आज सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, रेवेन्यू कोर्ट को लेकर आ सकता नया प्रस्ताव
मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। पचमढ़ी के ऐतिहासिक राजभवन में पहली बार डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित होगी। बैठक में पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
जागीरदार भभूत सिंह की याद में बैठक
बैठक राजा भभूत सिंह की स्मृति को लेकर विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है। बैठक से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में तात्या टोपे का साथ दिया था। उन्होंने सतपुड़ा की वादियों में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की मशाल जलाई थी। तात्या टोपे के आह्वान पर अक्टूबर 1858 में उन्होंने नर्मदा नदी पार की थी, और ऋषि शांडिल्य की तपोभूमि सांडिया के पास आजादी की जंग के लिए योजना बनाई गई थी।
राजस्व मामलों के लिए नए प्रस्ताव संभव
पार्कों और संस्थानों को मिलेगा भभूत सिंह का नाम
बैठक में भभूत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र के किसी संस्थान का नाम भी उनके नाम पर रखने की तैयारी है। भभूत सिंह का जनजातीय समाज पर गहरा प्रभाव रहा उनके कहने पर ही जनजातीय समुदाय आजादी के आंदोलन से जुड़ा।
33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
पचमढ़ी में क्या है खास
पचमढ़ी एमपी का एकमात्र हिल्सटेशन है। सतपुड़ा की धूपगढ़ चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने पर्यटक हजारों की संख्या में रोज आते हैं। 1350 मीटर ऊंची धूपगढ़ केवल प्रकृति नहीं, बल्कि गोंड साम्राज्य की रणनीति भी दर्शाता है। पचमढ़ी भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें...तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी
पहले भी हो चुकी है बीजेपी की बैठकें
पचमढ़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी बैठकें हुई थीं। भाजपा के चिंतन शिविर और संगठनात्मक योजनाएं भी यहां बन चुकी हैं। इस बार भी बीजेपी का पचमढ़ी में तीन दिवसीय विधायक-सांसद प्रशिक्षण शिविर होने वाला है। इसकी शुरूआत सीएम करेंगे और प्रशिक्षण सत्र का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं। वहीं अमित शाह भी शिविर में शामिल होने पहुंचेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp cabinet | Mohan Yadav | पचमढ़ी चिंतन बैठक | Pachmadi