Padma Awards 2025: MP की इन विभूतियों को मिला पद्मश्री, कुल 71 हस्तियां सम्मानित

Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 09:17 IST
mp padma shri
मध्यप्रदेश के भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए बधाई दी है।

Padma Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मध्यप्रदेश के दो गौरवशाली व्यक्तित्वों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दोनों विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर ने अपने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा।



भेरूसिंह चौहान को कला क्षेत्र में मिली राष्ट्रीय पहचान

551db706-319


भेरूसिंह के भजनों में सामाजिक चेतना और अध्यात्म का अद्भुत समावेश दिखाई देता है। भेरूसिंह चौहान के पिता मादू चौहान स्वयं भी एक प्रतिष्ठित कबीर गायक थे, जिनकी विरासत को भेरू सिंह ने आगे बढ़ाया। आज वे मालवा अंचल में निर्गुण परंपरा के प्रमुख संवाहक माने जाते हैं।



यह भी पढ़ें...बुंदेलखंड के महान कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे का निधन, राई नृत्य को दुनियाभर में दिलाई पहचान



शालिनी देवी होलकर को इस लिए मिला पुरस्कार

होलकर राजघराने की बहू शालिनी देवी होलकर को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने महेश्वर की 300 साल पुरानी महेश्वरी हथकरघा परंपरा को पुनर्जीवित किया और हजारों महिला बुनकरों को नई पहचान दिलाई।



7294cae6-28b


शालिनी देवी ने वर्ष 2006 में महेश्वर में ‘गुड़ी मुड़ी केंद्र’ की स्थापना की, जो आज बुनकर समुदाय के लिए आजीविका का एक प्रमुख साधन बन चुका है। उन्होंने न केवल परंपरागत साड़ियों को संजोया बल्कि हथकरघा उद्योग को एक नई ऊर्जा भी प्रदान की है। उनका यह प्रयास मध्यप्रदेश के पारंपरिक शिल्प और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।



यह भी पढ़ें...पद्मश्री जनक पलटा के साथ 23.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी, CBI ने किया दर्ज केस



सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश से भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर ने इस सूची में अपना स्थान बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन दोनों विभूतियों को प्रदेश का गौरव बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की इन दोनों विभूतियां की उपलब्धि से संपूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। आप दोनों ने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसे प्रतिमान स्थापित किए , जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्र भक्ति और जनसेवा की प्रेरणा देंगे।



देश की इन 71 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस वर्ष कुल 71 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में खेल, चिकित्सा, विज्ञान, कला और सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को शामिल किया गया।



पद्म भूषण पुरस्कार 2025

नामराज्य / देशक्षेत्र
नंदमूरी बालकृष्णआंध्र प्रदेशकला
विनोद कुमार धामसंयुक्त राज्य अमेरिकाविज्ञान और इंजीनियरिंग
सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)बिहारसार्वजनिक मामले
शेखर कपूरमहाराष्ट्रकला
एस. अजीत कुमारतमिलनाडुकला
पंकज आर. पटेलगुजरातव्यापार और उद्योग
जोस चाको पेरियाप्पुरमकेरलचिकित्सा
अरकलगुड अनंतरमैया सूर्य प्रकाशकर्नाटकसाहित्य और शिक्षा
श्रीजेश पी. आर.केरलखेल
पंकज केशुभाई उदास (मरणोपरांत)महाराष्ट्रकला

पद्म श्री पुरस्कार 2025

नामराज्य / देशक्षेत्र
श्याम बिहारी अग्रवालउत्तर प्रदेशकला
शे. शैखा अली जाबेर अल-सबाहकुवैतअन्य-योग
के. ओमानाकुट्टी अम्माकेरलकला
मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)आंध्र प्रदेशकला
रविचंद्रन अश्विनतमिलनाडुखेल
जॉयनचारण बथारीअसमकला
बेगम बतूलराजस्थानकला
अरुंधति भट्टाचार्यमहाराष्ट्रव्यापार और उद्योग
अनिल कुमार बोरोअसमसाहित्य और शिक्षा
आर. जी. चंद्रमोगनतमिलनाडुव्यापार और उद्योग
मारुति भुजंगराव चितमपल्लीमहाराष्ट्रसाहित्य और शिक्षा
भेरू सिंह चौहानमध्य प्रदेशकला
के. दामोदरनतमिलनाडुअन्य-रसोई कला
गोकुल चंद्र दासपश्चिम बंगालकला
निर्मला देवीबिहारकला
हृदय नारायण दीक्षितउत्तर प्रदेशसाहित्य और शिक्षा
गणेश्वर शास्त्री द्रविड़उत्तर प्रदेशसाहित्य और शिक्षा
अद्विता चरण गणनायकओडिशाकला
पवन कुमार गोयनकामहाराष्ट्रव्यापार और उद्योग
भरत गुप्तदिल्लीकला
नरेन गुरुंगसिक्किमकला
शालिनी देवी होल्करमध्य प्रदेशव्यापार और उद्योग
वासुदेव तारानाथ कामथमहाराष्ट्रकला
जसपिंदर नरूला कौलमहाराष्ट्रकला
स्टीफन नैपसंयुक्त राज्य अमेरिकासाहित्य और शिक्षा
लामा लोबजांग (मरणोपरांत)लद्दाखअन्य-आध्यात्मिकता
विनायक लोहानीपश्चिम बंगालसामाजिक कार्य
अशोक कुमार महापात्राओडिशाचिकित्सा
बैजनाथ महाराजराजस्थानअन्य-आध्यात्मिकता
विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराजराजस्थानअन्य-आध्यात्मिकता
रोनू मजूमदारमहाराष्ट्रकला
तेजेंद्र नारायण मजूमदारपश्चिम बंगालकला
शीन काफ निज़ामराजस्थानसाहित्य और शिक्षा
नितिन नोहरियासंयुक्त राज्य अमेरिकासाहित्य और शिक्षा
ओंकार सिंह पाहवापंजाबव्यापार और उद्योग
रतन कुमार परिमूगुजरातकला
चैतराम देओचंद पवारमहाराष्ट्रसामाजिक कार्य
हसन रघुकर्नाटककला
लक्ष्मीपति रामासुब्बय्यरतमिलनाडुसाहित्य और शिक्षा
दुर्गा चरण रणबीरओडिशाकला
अरुणोदय साहात्रिपुरासाहित्य और शिक्षा
लिबिया लोबो प्रतापराव सरदेसाईगोवासामाजिक कार्य
मडुगुला नागफणी शर्माआंध्र प्रदेशकला
प्रतिभा सत्पथीओडिशासाहित्य और शिक्षा
हरिमन शर्माहिमाचल प्रदेशअन्य-कृषि
चंद्रकांत त्रिकमलाल शेठ (मरणोपरांत)गुजरातसाहित्य और शिक्षा
भीमव्वा दोद्दबलप्पा शिल्लेक्याताकर्नाटककला
तुषार दुर्गेशभाई शुक्लागुजरातसाहित्य और शिक्षा
अरिजीत अदिति सुरिंदर सिंहपश्चिम बंगालकला
सत्यपाल सिंहउत्तर प्रदेशखेल
हरजिंदर सिंह जीपंजाबकला
सुरेश हरिलाल सोनीगुजरातसामाजिक कार्य
राधाकृष्णन देवसेनापति स्थापतितमिलनाडुकला
डेविड आर. सियेमलिहमेघालयसाहित्य और शिक्षा
सी. एस. वैद्यनाथनदिल्लीसार्वजनिक मामले
सुरिंदर कुमार वसलदिल्लीविज्ञान और इंजीनियरिंग
देशमाने विजयलक्ष्मीकर्नाटकचिकित्सा

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MP News | Padma Awards | Padma Shri award | Padma Vibhushan | राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार | होलकर घराना | Padmashree | Padma Shri 2025 | Draupadi Murmu | draupadi murmu president



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • होलकर घराना
  • Draupadi Murmu
  • Padma Shri award
  • Padmashree
  • पद्म पुरस्कार
  • Padma Awards
  • Padma Vibhushan
  • राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार
  • draupadi murmu president
  • Padma Shri 2025