Smriti-Palash controversy के बीच जानें पलक मुछाल की वो बातें जो उन्हें सिंगर से ज्यादा बनाती है अच्छा इंसान

Kaushiki | Nov 28, 2025, 14:52 IST
palak
इन दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने की खबरें सुर्खियों में है। इन अटकलों के बीच पलाश की मां अमिता मुच्छल ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि शादी कैंसल नहीं हुई है।

Smriti-Palash controversy: इन दिनों भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं। स्मृति के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई थी। तनाव में पलाश की भी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों डिस्चार्ज हो गए हैं। इन अटकलों के बीच पलाश की मां अमिता मुच्छल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि शादी कैंसल नहीं हुई है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि शादी बहुत जल्दी होगी, जिससे फैंस को राहत मिली है।



ऐसे में अब इन सब से हटकर चलिए आज हम बात करते हैं पलाश की बहन पलक मुच्छल की। पलक मुच्छल बॉलीवुड सिंगर हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज के साथ-साथ दयालुता की एक अनोखी मिसाल पेश की है।



पलक ने 3000 से ज्यादा गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर उन्हें नई जिंदगी दी है। वो सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुका है। आइए पलक के बारे में और डिटेल से जानें ...



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



Palak Muchhal says emotional movement is when the doctor says congratulations your baby is saved |


सुरों से शुरू हुआ सेवा का सफर

मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी पलक मुच्छल बचपन से ही सामाजिक कार्यों में आगे रही हैं। महज छह साल की छोटी उम्र में ही उन्होंने कारगिल शहीदों और गरीब बच्चों के लिए सड़क पर गाना गाकर पैसे जुटाए थे।



धीरे-धीरे ये छोटी सी पहल पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन (Palak Muchhal Heart Foundation) नाम के एक बड़े मिशन में बदल गई। पलक मुच्छल अपनी सिंगिंग से हुई कमाई का बड़ा हिस्सा और कॉन्सर्ट्स से मिलने वाली रकम इस नेक काम में दान करती हैं।



उनकी इस मानवता की मिसाल के चलते, वह अब तक 3800 से अधिक गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी बिल्कुल मुफ्त में करवा चुकी हैं। यह वाकई एक असाधारण काम है।



गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

पलक मुच्छल के इस एक्स्ट्राऑर्डिनरी कंट्रीब्यूशन को अब पूरी दुनिया ने सलाम किया है। मानवता के इस शानदार काम के लिए, उनका नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।



पलक उन सभी महिलाओं और कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, जो अपने हुनर से समाज का भला करना चाहती हैं। उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों की भी मदद की है।



गुजरात में भूकंप पीड़ितों को भी 10 लाख का सहयोग दिया था। पलक मुछाल ने साबित कर दिया कि अगर इरादा सच्चा हो तो एक इंसान हजारों दिलों की धड़कन बन सकता है। अब इस नेक मिशन में उनके पति और म्यूजिक कंपोजर मिथुन भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



इस वजह से टली Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल की शादी, पलाश की मां ने बताई सच्चाई



Palak Muchhal:सात साल की उम्र से सेवा कार्य में जुटी हैं पलक मुच्छल, शादी के बाद पति का मिल रहा भरप


पलक मुछाल के हिट गाने

पलक मुछाल बॉलीवुड (bollywood singer palak muchhal)की एक बहुत ही टैलेंटेड और फेमस सिंगर हैं। 30 मार्च 1992 को इंदौर में जन्मी (Palak Muchhal relationship with MP) पलक ने 'आशिकी 2' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' तक कई सुपरहिट गाने दिए हैं।



भले ही उनका मिशन दिल की बीमारियों से लड़ना है लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी आवाज़ का जादू खूब चला है। इन्होंने 'चाहूं मैं आना' और 'कौन तुझे' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।



वह सिर्फ अपनी सुरीली आवाज के लिए नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल पेश करने के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी गायकी भी तेजी से बुलंदियों पर है। उनका असली काम तो उन बच्चों की खामोश धड़कनों में गूंजता है जिन्हें उन्होंने नया जीवन दिया है। पलक मुच्छल कौन हैं



ये खबर भी पढ़ें...



पिता की तबीयत बिगड़ने से Smriti Mandhana और पलाश मुछाल की ग्रैंड वेडिंग टली, मैनेजर ने किया कन्फर्म



पलाश की कजिन ने दूसरी पोस्ट शेयर की।


भाई की शादी पोस्टपोन होने की असली वजह

बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल (Palash Muchhal) की शादी 23 नवंबर को होनी थी। हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बाद अचानक टल गई। ऑफिशियली बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी रोकी गई है।



हालांकि, सोशल मीडिया पर तुरंत ही चीटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद कपल ने प्री-वेडिंग तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इन अफवाहों को और हवा तब मिली, जब दो मिस्ट्री गर्ल्स के नाम सामने आए।



पहली, मैरी डि'कोस्टा जिसने वायरल चैट पर सफाई देते हुए कहा कि वह पलाश से कभी मिली ही नहीं और उनका कॉन्टैक्ट सिर्फ एक महीने का था। दूसरी, नंदिका द्विवेदी जिसके साथ अफेयर और संगीत की रात रंगे हाथ पकड़े जाने का दावा Reddit पोस्ट में किया गया।



मैरी डि'कोस्टा ने अपनी तरफ से ये बातें क्लीयर की हैं।


परिवार ने किया बचाव

इन सभी वायरल कहानियों के बीच पलाश की कजिन नीति टाक ने कपल का बचाव किया है। उन्होंने साफ कहा कि स्मृति के पिता अब ठीक हैं और हॉस्पिटल से घर आ चुके हैं।



स्मृति के मैनेजर ने भी जोर देकर कहा कि स्मृति और पलाश बहुत जल्द शादी करेंगे। लोगों को फर्जी खबरों के चक्कर में आकर जज नहीं करना चाहिए। इस बीच, कपल ने शादी टलने की असली वजह पर चुप्पी साध रखी है।



अब सभी को बेसब्री से स्मृति और पलाश के ऑफिसियल स्टेटमेंट का इंतजार है। इससे इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग कंट्रोवर्सी पर पॉज लग सके।



ये खबर भी पढ़ें...



भारतीय क्रिकेट की क्वीन Smriti Mandhana का रिकॉर्ड तोड़ कारनामा



Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड



Tags:
  • Smriti Mandhana
  • स्मृति मंधाना
  • Palak Muchhal relationship with MP
  • Palak Muchhal
  • पलक मुच्छल
  • Palash Muchhal
  • bollywood singer palak muchhal
  • पलक मुच्छल कौन हैं