पहलगाम हमले के बाद पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह क्यों बताया शिव अवतार, बोले-करेंगे तांडव

Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 13:51 IST
PRADEEP MISHRA SHAH
पं. प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम हमले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष के हिंदू सांसदों को कलंक बताया। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री की तुलना भगवान शंकर से कर दी।

मध्य प्रदेश के मशहूर कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले (pahalgam attack) पर दुख जताते हुए गृहमंत्री अमित शाह को कलयुग में भगवान शिव का अवतार बता दिया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भरोसा जताया कि आतंकियों का अंत अब निश्चित है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के सांसदों को कलंक बताया।



अमित शाह मौन हैं, पर तांडव जरूर दिखेगा

हिंदू पूछकर मारी गई गोली: प्रदीप मिश्रा

प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के मारे जाने को लेकर कहा कि धर्म के आधार पर लोगों को चुन चुन कर मारना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा आतंकियों ने ब्राह्मण, क्षत्रिय या शूद्र नहीं पूछा, सिर्फ यह पूछा कि क्या तुम हिंदू हो? और गोलियों से भून दिया। एक युवक की शादी अभी आठ दिन पहले ही हुई थी, और उसकी पत्नी विलाप करती रही। सोचो क्या होगी उसकी स्थित इसलिए हिंदुओं का जागना जरूरी है।



शास्त्र भले न हो पर शस्त्र चलाना जरूरी: प्रदीप मिश्रा

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राने हिंदू समाज के लोगों से जागने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हर घर में शस्त्र हों और बेटा-बेटी दोनों को उनका प्रयोग आना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे धर्म में कोई भी देवता शस्त्र विहीन नहीं है। इसलिए हमारा घर भी बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब जरूरत पड़े, तो शस्त्र उठाकर खड़े हो जाना चाहिए। घर में शास्त्र हो ना हो पर शस्त्र जरूर हों।



हिंदू सांसदों पर को बता दिया कलंक: प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 200 हिंदू सांसद कलंक हैं, इन सभी को कश्मीर घाटी को सौंप दो। उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने इस बात को उजागर किया है कि आतंकवादी हिंदू पहचान को लेकर कितने उत्पीड़क हो गए हैं। पंडित मिश्रा ने अपनी बातों में बंगाल का भी जिक्र किया और कहा कि "वहां भी हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही है।" उन्होंने संसद भवन में बैठी विपक्षी हिंदू सांसदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हिंदू धर्म के नाम पर कलंक हैं।



खबर यह भी...चूरू में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, पंडाल गिरा, 3 घायल



कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए इन सांसदों को

पंडित प्रदीप मिश्रा का यह बयान अत्यधिक तीव्र और विवादास्पद था। उन्होंने कहा कि इन हिंदू सांसदों को लेकर कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए ताकि वे वहां जाकर वहां की वास्तविकता को समझ सकें।" उनका यह बयान यह दर्शाता है कि उनका गुस्सा सिर्फ आतंकी हमले तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह इस पर भी नाराज थे कि भारतीय संसद में कुछ हिंदू सांसद आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बजाय अपने हितों को देखते हैं।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अमित शाह
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • Pradeep Mishra
  • प्रदीप मिश्रा
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • pahalgam attack