चारा काटने गई महिला पर 3 बाघ शावकों का हमला, खा गए सिर, पैर और हाथ
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक महिला को तीन बाघ शावकों ने शिकार बना लिया। मृतक महिला कुछ महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जंगल गई थी। वह जंगल के बफर जोन में स्थित एक क्षेत्र में चारा काट रही थी, जबकि जंगल का कोर क्षेत्र वहां से कुछ दूर था। इस दौरान, तीन बाघ शावकों ने महिला पर हमला कर दिया। वहीं हमला करने वाले बाघ शावकों की उम्र 22 महीने बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद, शावक उसके शव को घसीटते रहे।
कैसे घटी घटना?
माधव राष्ट्रीय उद्यान के बाद रातापानी बना MP का 9वां टाइगर रिजर्व
बाघिन पी-243 के बच्चे हैं शावक
खबरों के मुताबिक, हमला करने वाले ये बाघ शावक बाघिन पी-243 के बच्चे हैं। इस घटना के बाद, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पार्क में पर्यटकों को बाघों की साइटिंग बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, बाघ शावकों की ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
MP के बाघ का खौफ... छत्तीसगढ़ में कर रहा शिकार, कई गांवों की लाइट काटी
'पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी'
इस घटना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही, शिकार वाली इलाके को कुछ दिनों तक टूरिस्टों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पन्ना के एसपी साईं कृष्णा थोटा ने कहा कि आस-पास के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा सके।
FAQ
- पन्ना टाइगर रिजर्व में महिला पर बाघ शावकों के हमले की घटना कैसे घटी?
सोमवार को, हिनौता गांव की एक महिला और अन्य महिलाएं पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में घास काटने गई थीं। इस दौरान, तीन बाघ शावकों ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। - हमलावर बाघ शावकों की उम्र कितनी थी और वे किस बाघिन के बच्चे हैं?
हमला करने वाले बाघ शावकों की उम्र 22 महीने थी। ये शावक बाघिन पी-243 के बच्चे थे। - पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस घटना के बाद क्या कदम उठाए हैं?
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस घटना के बाद पार्क में पर्यटकों के लिए बाघों की साइटिंग बंद कर दी है। - भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाने की योजना बनाई है?
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर ने पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक