MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद: सिलेक्शन के बाद योग्यता पर सवाल, जॉइनिंग के लिए संघर्ष

Atul Dwivedi | Aug 31, 2026, 20:10 IST
MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद
मध्यप्रदेश की 2023 फार्मासिस्ट भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग 12वीं में बायोलॉजी विषय नहीं होने के चलते अटकी है। अभ्यर्थियों का दावा है कि भर्ती नियमों में विज्ञान विषय से 12वीं पास होना पर्याप्त था। जानें पूरा विवाद...

समझें क्या है पूरा मामला

  • 2023 फार्मासिस्ट भर्ती के चयनित अभ्यर्थी धरने पर हैं।
  • विभाग ने बायोलॉजी विषय नहीं होने से जॉइनिंग रोकी।
  • उम्मीदवारों का दावा नियमों में बायोलॉजी अनिवार्य नहीं थी।
  • हाईकोर्ट आदेश के बाद भी समाधान नहीं मिला।
  • अभ्यर्थी 15 दिन से धरना और भूख हड़ताल पर हैं।

मध्यप्रदेश में इन दिनों आंदोलनों का दौर चल रहा है। एक तरफ भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य संचालनालय के सामने सिलेक्ट फार्मासिस्ट्स धरना दे रहे हैं।



मध्यप्रदेश में सरकारी पदों पर नियुक्तियां क्या भर्तियों को अटकाने के लिए की जाती हैं ? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पहले तो विभाग नियम और शर्तों को लेकर गफलत फैलाते हैं और जब परीक्षा पूरी हो जाती है, तब ये कहा जाता है कि आपके पास जरूरी योग्यता नहीं है। सबसे बड़ा सवाल तो ये खड़ा हो रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा।



MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद


मामला क्या है ?

मामला मध्यप्रदेश में साल 2023 में हुई ग्रेड 2 की फार्मासिस्ट भर्ती का है। इन अभ्यर्थियों का दावा है कि साल 2024 में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब ये लोग जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब इन्हें बताया गया कि इनके पास जरूरी क्वालिफिकेशन नहीं है। इसके बाद इन अभ्यर्थियों की जॉइनिंग रोक दी गई। इसके बाद कई बार विभाग के चक्कर काटे लेकिन बात नहीं बनी। अब 17 अगस्त से ये सिलेक्ट अभ्यर्थी स्वास्थ्य संचालनालय के सामने धरना दे रहे हैं।



विवाद क्या है ?

बताया जा रहा है कि विभाग ने इन सभी की नियुक्तियां ये कहते हुए रोक दी हैं कि इनके पास 12वीं में बायो सबजेक्ट नहीं था। उम्मीदवार मैथ्स विषय से 12वीं पास हैं। जबकि उम्मीदवारों का ये कहना है कि 1989 के गजट में जिसका 1994 में संशोधन किया गया, और साल 2023 के भर्ती नियमों में ये कहीं नहीं लिखा कि 12वीं बायोलॉजी विषय से पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती नियमों में सिर्फ 12वीं विज्ञान से पास मांगा गया था। साथ ही फार्मेसी काउंसिल का जीवित पंजीयन होना चाहिए। इसके साथ ही फार्मेसी की डिग्री को जरूरी किया गया था।



द सूत्र की पड़ताल में क्या पता चला ?

द सूत्र ने फार्मासिस्ट भर्ती 2017 से लेकर 2023 तक के भर्ती विज्ञापन को खंगाला। 2017 के भर्ती विज्ञापन में जो जरूरी योग्यता लिखी गई थी वो विज्ञान संकाय से 12वीं पास और फार्मेसी में डिप्लोमा मांगा गया था। साथ ही फार्मासिस्ट का जीवित पंजीयन जरूरी था।



साल 2023 के भर्ती विज्ञापन में लिखा गया कि उन विषयों के साथ 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है जो फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी है। अब यहां सवाल उठता है कि फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा के लिए कौन का विषय जरूरी है ?



फार्मेसी की डिग्री/डिप्लोमा के लिए क्या चाहिए ?

द सूत्र की पड़ताल में पता चला कि साल 2023-24 के फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं विषय विज्ञान संकाय से पास होना जरूरी था। इन विषयों में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी को मान्य किया गया था, साथ ही ऑप्शन में मैथ्स को भी रखा गया था।





उम्मीदवारों को जॉइनिंग नहीं दी गई

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के बाद जब इन उम्मीदवारों को जॉइनिंग नहीं दी गई, तब इन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट ने उम्मीदवारों के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी विभाग ने अभ्यर्थियों की नहीं सुनी। इसके बाद विभाग के खिलाफ उम्मीदवार फिर हाईकोर्ट पहुंचे और कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट लगाया। तब से मामला वहीं का वहीं अटका हुआ है। मामले में जो अपील की गई है, उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



मामला कोर्ट में है:अरविंद सिंह

फार्मासिस्ट भर्ती विवाद:इस मामले में द सूत्र ने स्वास्थ्य संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद सिंह चौहान से बात की। उनका कहना है कि इस महीने ज्यादा छुट्टियों के चलते मामले पर तेजी से कार्यवाही नहीं हो सकी है। मामला कोर्ट में है, लेकिन हम जल्द ही मामले का समाधान निकाल लेंगे। लेकिन जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं इन उम्मीदवारों की जॉइनिंग की आस टूटती जा रही है। क्योंकि लगभग 15 दिन से धरना जारी है। 24 अगस्त से भूख हड़ताल भी शुरु है। पर विभाग की तरफ से कोई ठोस आश्वासन न मिलना, इन लोगों को काफी परेशान कर रहा है।



ये भी पढ़ें...

वकीलों को नहीं लगाना पड़ेंगे इंदौर-जबलपुर के चक्कर, भोपाल को मिली ये बड़ी सौगात



इंदौर के वार्ड 58,60 में पार्षद पद के लिए फिर चुनाव, कादरी, अंसारी की गई है पार्षदी



बैंक अधिकारी बनकर OTP, पैन और CVV चुराने वाला साइबर सिंडिकेट ध्वस्त, 64 गिरफ्तार



सोशल बार में वेज-नॉनवेज एक साथ रखा मिला, हेडेली पिज्जा और बिग बास्केट का लाइसेंस भी निरस्त









Tags:
  • द सूत्र
  • फार्मासिस्ट भर्ती
  • शिक्षक भर्ती
  • फार्मासिस्ट भर्ती विवाद
  • स्वास्थ्य संचालनालय