बैंक अधिकारी बनकर OTP, पैन और CVV चुराने वाला साइबर सिंडिकेट ध्वस्त, 64 गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Aug 31, 2026, 19:41 IST
डीग पुलिस का 'ऑपरेशन काउण्टडाउन': दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 64 आरोपी गिरफ्तार व 2 नाबालिग रेस्क्यू
राजस्थान की डीग पुलिस ने ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहतफर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। यह सिंडिकेट एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी, पैन और सीवीवी चुराकर करोड़ों की ठगी करता था।
समझें क्या है पूरा मामला
- डीग पुलिस ने दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।
- 64 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग रेस्क्यू, 88 मोबाइल जब्त।
- बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी और सीवीवी मांगते थे ठग।
- नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को बनाते था हिस्सा।
- दिल्ली की 3 मंजिला इमारत में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर।
डीग पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर की एक तीन मंजिला इमारत में चल रहे संगठित अंतरराज्यीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।
यह गिरोह बैंक अधिकारी बनकर लोगों से फर्जी वेबसाइट्स और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करता था और झांसे में लेकर उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर करोड़ों की धोखाधड़ी करता था।
बैंक मैनेजर की शिकायत से शुरू हुई जांच
जांच में सामने आया कि आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आकाश पुत्र रामप्रकाश दिल्ली में इस फर्जी कॉल सेंटर का मुख्य संचालक था, जहां से राजस्थान के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।
31 पुरुष और 33 महिलाएं गिरफ्तार, 88 मोबाइल बरामद
पूछताछ के बाद पुलिस ने 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 नाबालिगों को रेस्क्यू किया। मौके से एक्सिस, एचडीएफसी और यस बैंक के फर्जी आईडी कार्ड, 88 एंड्रॉइड मोबाइल और ग्राहकों का बल्क डेटा जब्त किया गया है।
नौकरी का झांसा देकर युवाओं से कराते थे ठगी
युवाओं को बकायदा ट्रेनिंग और लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिससे वे ग्राहकों को अपने जाल में फंसा सकें।
वर्तमान में साइबर क्राइम पुलिस थाना डीग के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र पाल द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-
चेयरमैन की व्हाट्सएप DP से 5.30 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
500 करोड़ की नवअंश चिटफंड ठगी में ईडी की एंट्री, पीड़ितों को समन
SEBI का नाम लेकर साइबर ठगी, फर्जी ऐप से लगाया 27 लाख का चूना
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA