90 साल के बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, 9 लाख की ठगी, बेटे ने दर्ज करवाई FIR

Jageshwar prasad | Aug 09, 2026, 19:03 IST
Share
90 साल के बुजुर्ग को मैरिज ब्यूरो के बहाने ब्लैकमेल कर 9 लाख ऐंठे
90 साल के बुजुर्ग को मैरिज ब्यूरो के बहाने ब्लैकमेल कर 9 लाख ऐंठे

जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग को मैरिज ब्यूरो के कर्मचारी बनकर ब्लैकमेल करने वाले शातिरों ने तीन साल में 9 लाख रुपए ऐंठ लिए। बदनाम करने की धमकी देकर उनसे पैसे लिए गए। बेटे को रुपए की जरूरत पड़ने पर यह मामला खुला।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 90 साल के बुजुर्ग को फंसाया, 3 साल तक ब्लैकमेल कर 9 लाख ऐंठे।
  • मैरिज ब्यूरो के नाम पर की गई ठगी, बदनाम करने की दी धमकी।
  • बेटे को रुपए चाहिए था तब पता चली पिता की आपबीती और की गई ठगी।
  • बेटे ने दर्ज कराई FIR, अब पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी।
जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग के साथ एक बड़ी ब्लैकमेलिंग की घटना सामने आई है। मैरिज ब्यूरो के कर्मचारी बनकर शातिरों ने बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने बदनाम करने की धमकी देकर पिछले 3 सालों में 9 लाख रुपए वसूल लिए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता के बैंक खाते की डिटेल चेक की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हुआ ब्लैकमेल?

पीड़ित परिवार के अनुसार, साल 2022 में शादी सेंटर डॉट कॉम नाम की वेबसाइट से जुड़े कुछ लोगों ने 90 साल के बुजुर्ग को कॉल किया। उन्होंने बातचीत के दौरान बुजुर्ग को बातों के जाल में फंसा लिया।

इसके बाद वे उसे झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकियां देने लगे। इस डर के कारण बुजुर्ग लगातार उनकी मांगों को मानता रहा।

कितने पैसे ऐंठे?

ब्लैकमेलर्स ने बुजुर्ग को डरा-धमकाकर पिछले 3 सालों में करीब 9 लाख रुपए वसूल किए। यह राशि कई किस्तों में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। बुजुर्ग ने अपने बेटे को इस बारे में कुछ नहीं बताया, क्योंकि उसे बदनामी का डर था।

खुलासा कैसे हुआ?

हाल ही में बेटे को रुपयों की जरूरत पड़ी। उसने अपने पिता से पैसे के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान पिता ने कुछ आना-कानी की। इस पर बेटे को शक हुआ। उसने पिता के बैंक अकाउंट की डिटेल निकलवाई और जांच की।

जांच में पता चला कि पिछले तीन सालों में करीब 9 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। तब पिता ने पूरी आपबीती सुनाई और बेटे ने मामला दर्ज करवाया।

पुलिस क्या कर रही है?

महेश नगर थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ASI कैलाश चंद ने जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वेबसाइट और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

5वीं पास निकला करोड़ों के साइबर नेटवर्क का मास्टरमाइंड, कश्मीर तक फैला था जाल

फोन में डॉक्यूमेंट, फोटो-वीडियो रखना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

जॉब के नाम पर विदेश भेजकर बनाते थे साइबर गुलाम, 5 आरोपियों गिरफ्तार

अलवर में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप

Tags:
  • जयपुर
  • ब्लैकमेलिंग
  • ठगी
  • बदनाम करने की दी धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा