रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लेती थीं पेंशन, फूल सिंह बरैया का बयान वायरल, CM ने कही ये बात

Rohit Sahu | Jun 19, 2025, 10:12 IST
mp news fool singh bariaya
ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर बलिदान मेला हुआ। सीएम मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के पुराने विवादित बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया।

ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय बलिदान मेला हुआ। बुधवार को समापन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को लेकर हुए कार्यक्रम के बीच कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान वायरल हुआ। बयान में कांग्रेस विधायक रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं।



बरैया बोले- अंग्रेजों से पेंशन लेती थीं रानी लक्ष्मीबाई

बरैया का पुराना विवादित बयान वायरल

रानी लक्ष्मीबाई को लेकर दिए बरैया के विवादित बयान का वीडियो को भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 18 जून को महारानी की पुण्यतिथि है और ऐसे नेता की 'काली ज़ुबान' बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बयान निंदनीय है और माफी के योग्य नहीं।



सीएम बोले अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे

इधर रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में वीरांगना को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। वह रणभूमि में वीरता से लड़ीं और देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया।” सीएम ने मेले के 26वें आयोजन पर इसे गौरव का क्षण बताया।



यह भी पढ़ें...वीरता और संघर्ष से भरी थी रानी लक्ष्मीबाई की यात्रा, भारतीय इतिहास की एक महान वीरांगना



बलिदान मेले में हुआ महानाट्य और शस्त्र प्रदर्शनी

बयानकार्यक्रम में ‘खूब लड़ी मर्दानी’ पर आधारित महानाट्य का मंचन हुआ। 200 कलाकारों और सजीव घोड़ों के साथ युद्ध दृश्य को दिखाया गया। शस्त्र प्रदर्शनी भी लगी, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बलिदानी क्रांतिकारियों और शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया गया।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई | cm mohan yadav | MP News



Tags:
  • MP News
  • फूल सिंह बरैया
  • मध्य प्रदेश
  • रानी लक्ष्मीबाई
  • वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई
  • cm mohan yadav