PM Kisan Yojana: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त, इससे पहले ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Arohi Raj | Oct 24, 2026, 16:16 IST
किसानों के खाते में दो हजार रुपए किस्त आएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है। योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी। कृषि मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपए भेजे जाएंगे। हालांकि, सभी किसानों के खाते में पैसा आना तय नहीं है। कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है।

इसकी बड़ी वजह ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी होना या रिकॉर्ड में गड़बड़ी होना है। इसलिए किसानों को समय रहते अपनी जानकारी जांच लेनी चाहिए। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द पूरा करें। साथ ही अपना वेनिफिसियरी स्टेटस भी चेक करें। इससे पता चल सकेगा कि आपका रिकॉर्ड सही है या नहीं।



30 अक्टूबर से पहले ये काम जरूर कर लें

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होनी है। इसलिए किसान उससे पहले अपना वेनिफिसियरी स्टेटस जरूर जांच लें। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो उसे पूरा करें। अकाउंट या योजना में दर्ज जानकारी में गलती मिलने पर संबंधित अधिकारी या सेवा केंद्र से संपर्क करें। ध्यान रखें कि किस्त जारी होने की तारीख तय होने के बावजूद भुगतान के लिए पात्रता और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होना आवश्यक है। समय रहते जानकारी जांचने से किस्त से जुड़ी संभावित परेशानी का पता लगाया जा सकता है।



स्टेटस चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी और स्टेटस देखें।
  • यहां अपनी ई-केवाईसी की स्थिति भी चैक करें।
  • अगर स्टेटस में ई-केवाईसी अधूरी दिखाई देती है, तो उसे पूरा करें।

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत पैसा पाने के लिए किसानों का रिकॉर्ड सही होना जरूरी है। सबसे जरूरी कामों में ई-केवाईसी पूरा करना शामिल है। अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, किसान अपनी लाभार्थी स्थिति भी जांच लें।



इससे योजना में दर्ज जानकारी और ई-केवाईसी का स्टेटस पता चल सकता है। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारी या सेवा केंद्र से संपर्क करें। किस्त जारी होने से पहले इन कामों को पूरा करना बेहतर होगा। इससे रिकॉर्ड में मौजूद गड़बड़ी का पता समय रहते लगाया जा सकता ह



PM Kisan की e-KYC करने के 3 तरीके

  1. OTP के जरिए: किसान पीएम किसान की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ओटीपी की मदद से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
  2. बायोमेट्रिक के जरिए: किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यहां बायोमेट्रिक प्रक्रिया की मदद ली जा सकती है।
  3. फेस स्कैन करें: पीएम किसान मोबाइल ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके जरिए चेहरे की पहचान करके ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू है, तो ओटीपी वाला तरीका अपना सकते हैं। वहीं, मोबाइल ऐप के जरिए चेहरा स्कैन करना भी एक विकल्प है।

मोबाइल से OTP के जरिए ऐसे करें e-KYC

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • वेबसाइट पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  • वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें।

ध्यान रखें कि इस तरीके से ई-केवाईसी करने के लिए आधार से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी है। अगर नंबर चालू नहीं है या OTP नहीं मिल रहा है, तो दूसरा विकल्प चुन सकते हैं



फेस ऑथेंटिकेशन से पूरी होगी e-KYC

  • किसान चेहरे की पहचान के जरिए भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप की जरूरत होगी।
  • इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले Google Play Store से दोनों ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद पीएम किसान ऐप खोलें और योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
  • अब Beneficiary Status वाले पेज पर जाएं। अगर ई-केवाईसी की स्थिति 'No' दिखाई देती है, तो e-KYC विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और चेहरा स्कैन करने की अनुमति दें।
  • चेहरे की पहचान सफल होने पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार दोबारा कोशिश करें या संबंधित सेवा केंद्र की मदद लें

FAQs



  1. किसान अपनी e-KYC कैसे पूरी कर सकते हैं?
    किसान अपने e-KYC को ओटीपी, बायोमेट्रिक, या चेहरे की पहचान के जरिए पूरी कर सकते हैं। ओटीपी के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, जबकि बायोमेट्रिक प्रक्रिया नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर की जा सकती है।
  2. किसान अपनी लाभार्थी स्थिति कैसे जांच सकते हैं?
    किसान अपनी लाभार्थी स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर Get OTP पर क्लिक करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  3. PM किसान की 24वीं किस्त कब जारी होगी?
    PM किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसलिए किसानों को इससे पहले अपनी e-KYC और लाभार्थी स्थिति जांचनी चाहिए।
Tags:
  • पीएम किसान योजना
  • पीएम किसान 24वीं किस्त
  • किसान सम्मान निधि
  • ई-केवाईसी
  • PM Kisan 24th Installment
  • PM Kisan Yojana
  • PM Kisan
  • PM Kisan e-KYC
  • PM Kisan Latest Update
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना