'देश के विकास में अटल जी का योगदान अमिट', बोले पीएम मोदी

Raj Singh | Dec 25, 2024, 14:15 IST
atal jee
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।



प्रदेशवासियों का जताया आभार

आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों को, भाजपा के कार्यकर्ताओं को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं। इस एक वर्ष में एमपी में विकास को नई को एक नई गति मिली है। आज भी यहां हजारों, करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आज ऐतिहासिक केन-बेतवा लिंक परियोजना का, दौधन बांध का शिलान्यास भी हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भी लोकर्पण हुआ है और ये मध्यप्रदेश का पहला फ्लोटिंग प्लांट है। मैं इन परियोजनाओं के लिए एमपी के लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं।



'अटल जी ने मुझे सिखाया'

'रिकॉर्ड तोड़ विकास के कामों में सफलता पाई'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा को जहां भी सेवा करने का अवसर मिला है, वहां हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनकल्याण और विकास के कामों में सफलता पाई है। मानदंडों पर मूल्यांकन हो जाए तो देश देखेगा कि हम जनता के प्रति कितने समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहाते हैं। जिन्होंने देश के लिए खून बहाया, उनका रक्त बेकार न जाए, इसके लिए हम अपने पसीने से उनके सपनों को सींच रहे हैं और सुशासन के लिए अच्छी योजनाओं के साथ उन्हें अच्छी तरह लागू करना भी जरूरी है।



कांग्रेस पर बोला हमला

MP को बड़ी सौगात, PM मोदी ने केन-बेतवा नदी परियोजना का किया शिलान्यास



पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपए मिल रहे- पीएम

आज हम देख रहे हैं कि मध्यप्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपए मिल रहे हैं, ये भी तभी संभव हुआ, जब जन धन खाते खुले। यहां एमपी में लाड़ली बहना योजना है। यदि हम जन धन न खुलवाते तो क्या ये योजना लागू हो पाती। पहले राशन के लिए भटकना पड़ता था, अब आज देखिए गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। ये तभी हुआ, जब टेक्नोलॉजी लाने के कारण फर्जीवाड़ा बंद हुआ। जब एक देश, एक राशन कार्ड जैसी सुविधाएं देशवासियों को मिलीं।



'सुशासन का मंत्र भाजपा सरकारों को दूसरों से अलग करता है'

पीएम ने आगे कहा कि सुशासन का मंत्र भाजपा सरकारों को दूसरों से अलग करता है। आज पूरा देश इसे देख रहा है। इसलिए बार-बार भाजपा को चुन रहा है। जहां सुशासन होता है, वहां वर्तमान चुनौतियों के साथ ही भविष्य की चुनौतियों पर भी काम किया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य से देश में लंबे वक्त तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। जहां कांग्रेस, वहां गवर्नेंस हो ही नहीं सकती। इसका बहुत बड़ा खामियाजा दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने भुगता है। पीढ़ी दर पीढ़ी यहां के किसानों और बहनों ने पानी के लिए संघर्ष किया है। ये हालात क्यों बनें, क्योंकि कांग्रेस ने कभी जल संकट के स्थाई समाधान के बारे में सोचा ही नहीं।



'कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब का श्रेय नहीं दिया'

प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और....

साथियों, जब देश में अटल जी की सरकार बनी, तो उन्होंने पानी से जुड़ी चुनौतियों को हल करने के लिए गंभीरता से काम शुरू किया था, लेकिन 2004 के बाद उनके प्रयासों को भी, सारी योजनाएं, सारे सपने ये कांग्रेस वालों ने आते ही ठंडे बस्ते में डाल दिया। आज हमारी सरकार देशभर में नदियों को जोड़ने के अभियान को गति दे रही है। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का सपना भी अब साकार होने वाला है। इस प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली के नए द्वार खुलेंगे।



खजुराहो में PM मोदी ने MP-UP को दी हजारों करोड़ की सौगात



सिंचाई सुविधा का मिलेगा लाभ

पीएम मोदी ने आगे कहा कि छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह और सागर सहित मध्यप्रदेश के 10 जिलों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। अभी मैं मंच पर आ रहा था, मुझे अलग अलग जिलों के किसानों से मिलने का मौका मिला। वे उनके चेहरों पर आनंद देख रहा था। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड का जो हिस्सा है, उसके भी बांदा, झांसी, महोबा जिलों को फायदा होने वाला है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जहां नदियों को जोड़ने के महाअभियान के तहत दो परियोजनाएं शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही मैं राजस्थान था, मोहन जी ने उसका विस्तार से वर्णन किया। वहां पार्वती, कालीसिंध और चंबल सहित कई नदियों को जोड़ने का काम हुआ।



जल सुरक्षा एक चुनौती- पीएम मोदी

21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक जल सुरक्षा है। इस सदी में वही देश आगे बढ़ पाएगा, जिसके पास प​र्याप्त जल होगा और जल प्रबंधन होगा। पानी होगा तभी खेत खलिहान खुशहाल होंगे। पानी होगा, तभी उद्योग धंधे बढ़ेंगे और मैं तो उस गुजरात से आता हूं, जहां के ज्यादातर हिस्सों में सूखा ही पड़ता था, लेकिन मध्यप्रदेश से निकली मां नर्मदा ने गुजरात का भाग्य बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने बुंदेलखंड की बहनों से, किसानों से वादा किया था कि आपकी मुश्किलें कम करने के लिए मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा, इसी सोच के तहत बुंदेलखंड में पानी से जुड़ी 45 हजार करोड़ रुपए की योजना हमने बनाई थी। आज केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के तहत दौधन बांध का भी शिलान्यास हो गया। इस बांध से नहर निकलेगी, जो 11 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करेगी।



'हमने जलशक्ति मंत्रालय बनाया'

5 लाख हेक्टेयर भूमि को फायदा- पीएम मोदी

आप कल्पना कर सकते हैं, बच्चों को, लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए ये कितना बड़ा काम हुआ है। साथियों, 2014 से पहले देश में ऐसी सौ के करीब सिंचाई परियोजनाएं थीं, जो दशकों से अधूरी थीं। हमने इन्हें पूरा करवा रहे हैं। पिछले दस साल में 1 करोड़ हेक्टेयर भूमि को माइक्रो इरी​गेशन से जोड़ा है। एमपी में 5 लाख हेक्टेयर भूमि को फायदा हुआ है। आजादी के 75 बरस पूरे होने पर हर जिले में 75 अमृत सरोबर बनाए गए। इसके तहत देश में 60 हजार से ज्यादा सरोबर बनाए गए। इन अभियानों का नेतृत्व जनता खुद कर रही है।



टूरिज्म के मामले में एमपी हमेशा से रहा अव्वल- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि हमारा मध्यप्रदेश टूरिज्म के मामले में हमेशा से अव्वल रहा है और मैं खजुराहो आया हूं और पर्यटन की चर्चा न करूं ऐसा भला हो सकता है। यह एक ऐसा सेक्टर है, जो रोजगार देने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देता है। अब जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, तब दुनिया में भारत को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। दुनिया भारत को समझना चाहती है, इसका अधिक फायदा मध्यप्रदेश को होने वाला है।



पीएम मोदी ने अमेरिकी रिपोर्ट का किया जिक्र

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हाल ही में एक अमेरिकी अखबार में रिपोर्ट छपी है, इसमें लिखा गया है कि मध्यप्रदेश को दुनिया के 10 सबसे आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इस बात पर हर प्रदेशवासी को खुशी होगी। मध्यप्रदेश में इसके लिए अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। खजुराहो में अमूल्य धरोहरें हैं। यहां अनेक आस्था स्थल हैं। भारत का पर्यटन का प्रचार करने के लिए हमने जी-20 की बैठकें रखी थी। एक बैठक खजुराहो में हुई थी। इसके लिए यहां अत्याधुनिक केंद्र बनाया गया। साथियों केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत मध्यप्रदेश को सैकड़ों करोड़ रुपए दिए गए, ताकि यहां ईको टूरिज्म सुविधाओं का निर्माण हो सके। आज सांची और अन्य बौद्ध स्तंभों को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जा रहा है।



पर्यटन से र्थव्यवस्था को मिलता है ताकत- पीएम मोदी

खजुराहो, ग्वलियर, ओरछा, चंदेरी, मांडू ऐसे स्थलों को हैरिटेज सर्किट के रूप में कनेक्ट किया जा रहा है। पन्ना पार्क को वाइल्ड लाइफ सर्किट से जोड़ा गया है। यहां बीते वर्ष ढाई लाख पर्यटक आए हैं, यहां जो लिंक नहर बनाई जाएगी, उससे पन्ना के जीवों का भी ध्यान रखा गया है। पर्यटन बढ़ाने के सारे प्रयास स्थानीय अर्थव्यवस्था को ताकत देते हैं।



बुंदेलखंड का रोल अहम

विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने में बुंदेलखंड का रोल अहम होगा। मैं भरोसा देता हूं कि डबल इंजन की सरकार इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करती रहेगी। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। ये आज का कार्यक्रम बड़ा है, क्योंकि ये पानी से जुड़ा काम है और जीवन से जुड़ा होता है पानी। ये आशीर्वाद देने जो लोग आए हैं, उसका मूल कारण पानी है। आपके आशीर्वाद से हम इन कामों को निरंतर करते रहेंगे। भारत माता की जय!!!



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • पीएम मोदी
  • MP
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • खजुराहो
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • केन नदी
  • अटल बिहारी वाजपेई
  • केन बेतवा नदी परियोजना