PM मोदी आज आएंगे खजुराहो, केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे भूमि पूजन
राष्ट्रीय नदी जोड़ो योजना के तहत मध्य प्रदेश से पहली परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। 25 दिसंबर (आज) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी पिछले तीन-चार दिनों से खजुराहो में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हैं। खजुराहो नगर पंचायत को दुल्हन की तरह सजाया गया है और पूरे शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल
PM मोदी करेंगे केन-बेतवा प्रोजेक्ट का शुभारंभ, 22 जिलों को मिलेगा लाभ
रोजगार का मिलेगा अवसर
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास होगा। इस परियोजना से सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़ेगा और उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोग इस परियोजना से रोजगार की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसके अलावा, परियोजना के शुरू होने से बिजली उत्पादन में भी वृद्धि होगी। पीएम मोदी का खजुराहो आना इस क्षेत्र और मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
सीएम मोहन यादव फिर बोले-किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक