रीवा की लेडी कांस्टेबल ने थाने में की गुंडागर्दी, महिला को बेहोश होने तक पीटने का आरोप

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 13:41 IST
rewa police lady constable
सतना में महिला ने रीवा की महिला पुलिसकर्मी पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी से इसकी शिकायत की इसके बाद मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई।

MP News: रीवा में एक महिला पुलिसकर्मी (Lady Constable) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने सतना के एसपी को शिकायत भेजकर कहा है कि रीवा (Rewa) की महिला आरक्षक ने थाने में उसे मारपीट और धमकाया। यह मामला एक किराएदार से जुड़ी साढ़े तीन लाख रुपए की लेन-देन की रकम पर आधारित है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षक ने वर्दी का रौब दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया।



किराएदार और महिला के बीच विवाद की जड़

मेल फ्रेंड के लिए महिला कांस्टेबल ने की मारपीट

आशा सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कुछ पुलिसकर्मी उसे जबरन कोलगवां थाना लेकर गए, जहां महिला आरक्षक साई खान ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाने के बाहर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी आशा सिंह के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, आशा का आरोप है कि पुलिस (रीवा पुलिस) ने जावेद के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, केवल सामान्य मारपीट और लेन-देन के विवाद में एफआईआर दर्ज की गई।



फोन पर धमकी देने का भी आरोप

आशा ने बताया कि जब भी उसने जावेद से पैसे वापस मांगे, तब साई खान ही फोन पर उसे जवाब देती थी और वर्दी का रौब दिखाकर धमकाती थी। आशा का यह भी आरोप है कि साई खान और जावेद के बीच आपस में मिलीभगत है और जावेद शराब के अवैध कारोबार में भी संलिप्त है, जिसे पुलिस बचा रही है।



एसपी बोले-सीएसपी को सौंपी जांच

सतना के एसपी (Satna SP) आशुतोष गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीएसपी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि आशा सिंह के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उसे थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आशा सिंह को चोटें आईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पैसे के लेन-देन का विवाद भी सुलझाया जा रहा है।



यह भी पढ़ें...मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार



पुलिसकर्मी का वर्दी में निजी काम पर आना

यह भी जांच का विषय है कि साई खान छुट्टी पर नहीं, बल्कि थाना छोड़ने की अनुमति लेकर आई थी। वह वर्दी में क्यों थी और एक फरियादी होने के बावजूद वह आशा के घर क्यों गई। इस मुद्दे पर पुलिस ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।



यह भी पढ़ें...महिला की अमानवीयता : मासूम बच्चे की जान डाली खतरे में, बीड़ी पिलाते बनाया वीडियो



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Rewa
  • रीवा पुलिस
  • Satna SP
  • Lady constable