CM मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Siddhi Tamrakar | Feb 08, 2025, 08:26 IST
prayagraj-mahakumbh-visit-cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे, जहां वे आस्था की डुबकी लगाएंगे। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और अखिलेश यादव के साथ कई प्रमुख हस्तियां संगम नगरी की यात्रा कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज यानी कि 8 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे, जहां वे महाकुंभ में स्नान कर श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ कौन-कौन रहेगा, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और अखिलेश यादव के साथ कई प्रमुख हस्तियां संगम नगरी की यात्रा कर चुके हैं।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।



खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 10.25 बजे- एयरपोर्ट इंदौर आगमन
  • सुबह 10.30 से 11.45 बजे तक - एयरपोर्ट इंदौर से सिविल एयरपोर्ट बमरौली, प्रयागराज (उ.प्र.) आगमन
  • सुबह 11.50 से 12.05 बजे तक - सिविल एयरपोर्ट बमरौली, प्रयागराज से हेलीपैड डी.पी.एस. महाकुंभ, प्रयागराज आगमन
  • दोपहर 12.15 बजे तक - वीआईपी घाट, त्रिवेणी शंकुल अरेल आगमन
  • दोपहर 12.20 बजे तक - अरैल घाट जेटी आगमन
  • दोपहर 12.25 बजे तक - संगम नोज आगमन
  • स्थानीय कार्यक्रम - (स्नान/ दर्शन पूजन)
  • स्थानीय कार्यक्रम -
  • स्थानीय कार्यक्रम एकात्म धाम / म.प्र. पवेलियन का अवलोकन
  • शाम 07.00 बजे - टेंट सिटी आगमन
  • शाम 07.00 से 08.00 बजे तक - विक्रमादित्य नाट्य
  • रात 08.30 से 09.00 बजे तक - एयरपोर्ट प्रयागराज आगमन
  • रात 09.05 से 10.05 बजे तक - एयरपोर्ट प्रयागराज (उ.प्र.) से एयरपोर्ट भोपाल आगमन
  • रात 10.20 बजे तक - निवास आगमन

खबर यह भी- आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के कार्यक्रम शामिल हुए CM मोहन यादव



ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना पर बड़ा ऐलान

देश में नदियों को जोड़ने की योजनाएं तेजी से अमल में लाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बीच ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम डॉ. यादव ने इसे लेकर जानकारी दी कि ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सहमति बन गई है।



खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी



जल्द शुरू होगा परियोजना पर ठोस काम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्षों से लंबित नदी योजनाओं को लेकर महाराष्ट्र सरकार से बात की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया। ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर जल्द ही ठोस काम शुरू होगा।



खबर यह भी- CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल



एमपी-महाराष्ट्र को होंगे ये फायदे

सीएम ने बताया कि इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में करीब 1,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। वहीं, महाराष्ट्र में 34,000 हेक्टेयर क्षेत्र को जल आपूर्ति मिलेगी। इस जल प्रबंधन से किसानों की सिंचाई, पीने का पानी और औद्योगिक उपयोग के लिए स्थायी समाधान होगा।



खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश



किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी राहत

ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना के तहत दोनों राज्यों के कई गांवों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही इस योजना को लेकर दोनों राज्यों में समन्वय बनाया गया है। सीएम यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परियोजना को जल्द से जल्द अमल में लाएं।



जल संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है उद्देश्य

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि पहले की कई परियोजनाओं, जैसे राजस्थान और यूपी की योजनाओं से मिले अनुभवों का लाभ इस योजना में उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है ताकि हर बूंद का फायदा राष्ट्रहित में हो सके।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
  • कुंभ 2025