राहुल गांधी ने फिर उठाया सरकार में ओबीसी की भागीदारी का मुद्दा, मप्र में ही कमलनाथ-शिवराज दोनों ने नहीं दी OBC अफसरों को तवज्जो

Jitendra Shrivastava | Sept 30, 2023, 24:00 IST
राहुल गांधी ने फिर उठाया सरकार में ओबीसी की भागीदारी का मुद्दा, मप्र में ही कमलनाथ-शिवराज दोनों ने नहीं दी OBC अफसरों को तवज्जो
मप्र के शाजापुर में आए राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी का पत्ता फेंका है। राहुल ने कहा कि पूरे देश को 90 अफसर चलाते हैं जिनमें ओबीसी अधिकारी सिर्फ तीन हैं।

अरुण तिवारी, BHOPAL. मध्यप्रदेश के शाजापुर में आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी का पत्ता फेंका है। राहुल ने कहा कि पूरे देश को 90 अफसर चलाते हैं जिनमें ओबीसी अधिकारी सिर्फ तीन हैं। यानी देश के पूरे बजट में ओबीसी अधिकारियों का काम पांच फीसदी बजट का ही है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा मानते हैं लेकिन उस वर्ग को सरकार में भागीदारी नहीं देते। जबकि देश में ओबीसी की आबादी पचास फीसदी है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर वे जातिगत जनगणना कराएंगे ताकि पता चल सके कि देश में किस वर्ग की कितनी आबादी है।



किस सरकार में ओबीसी को कितनी अहमियत



'द सूत्र' ने राहुल के इस भाषण पर मध्यप्रदेश की सियासत की पड़ताल की। पिछले पांच सालों में 15 महीने की कमलनाथ सरकार और बाकी साढ़े तीन साल की शिवराज सरकार ने आखिर अपनी सरकार में ओबीसी को कितनी अहमियत दी। कमलनाथ सरकार में 28 फीसदी मंत्री ओबीसी के थे जबकि प्रमुख विभागों के अफसरों में एक भी ओबीसी वर्ग से नहीं था। >मौजूदा शिवराज सरकार में 37 फीसदी ओबीसी मंत्री हैं। अफसरों के मामले में ओबीसी का आंकड़ा जीरो है। यानी शिवराज, कमलनाथ दोनों सरकार में ओबीसी अफसरों की भूमिका जीरो ही है।



यह खबर भी पढ़ें



इंदौर में मेट्रो को हरी झंडी, सीएम बोले इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी बनेगी, सिंहस्थ 2028 में उज्जैन तक इंदौर मेट्रो से जाएंगे यात्री



जानते हैं नाथ और शिवराज सरकारों में ओबीसी भागीदारी की असलियत...



कमलनाथ सरकार में ओबीसी की भागीदारी



  • मुख्यमंत्री, कमलनाथ- सामान्य
  • मंत्रिमंडल में ओबीसी मंत्री- 28 फीसदी
  • हुकुम सिंह कराड़ा
  • जीतू पटवारी
  • लाखन सिंह यादव
  • कमलेश्वर पटेल
  • हर्ष यादव
  • प्रदीप जायसवाल
  • सचिन यादव
  • सुखदेव पांसे

टॉप टेन अफसर



  • अशोक वर्णवाल- सामान्य
  • एसआर मोहंती- सामान्य
  • एसएन मिश्रा- सामान्य
  • पल्लवी जैन गोविल- सामान्य
  • रश्मि अरुण शमी- सामान्य
  • जेएन कंसोटिया- एससी
  • राजेश राजोरा- एससी
  • अनुराग जैन- सामान्य
  • दीपाली रस्तोगी- सामान्य
  • पंकज अग्रवाल- सामान्य

पुलिस अधिकारी



  • विवेक जौहरी, डीजीपी- सामान्य
  • संजय चौधरी, डीजी जेल- सामान्य
  • अशोक दोहरे, डीजी होमगार्ड- एससी

शिवराज सरकार में ओबीसी की भागीदारी



  • मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान- ओबीसी
  • शिवराज मंत्रिमंडल में ओबीसी- 37 फीसदी
  • गौरीशंकर बिसेन- ओबीसी
  • भूपेंद्र सिंह- ओबीसी
  • कमल पटेल- ओबीसी
  • प्रेम सिंह पटेल- ओबीसी
  • मोहन यादव- ओबीसी
  • भारत सिंह कुशवाह- ओबीसी
  • रामखेलावन पटेल- ओबीसी
  • रामकिशोर कांवरे- ओबीसी
  • ब्रजेंद्र सिंह यादव- ओबीसी
  • सुरेश धाकड़- ओबीसी
  • राहुल लोधी- ओबीसी

टॉप टेन अफसर



  • मनीष रस्तोगी- सामान्य
  • इकबाल सिंह बैंस- एससी
  • राजेश राजौरा- एससी
  • मोहम्मद सुलेमान- सामान्य
  • रश्मि अरुण शमी- सामान्य
  • अशोक शाह- सामान्य
  • पी. नरहरि- सामान्य
  • अजीत केसरी- सामान्य
  • पल्लवी जैन गोविल- सामान्य
  • गुलशन बामरा- सामान्य
  • अनुराग जैन- सामान्य

पुलिस अधिकारी



  • सुधीर सक्सेना, डीजीपी- सामान्य
  • राजेश चावला, डीजी जेल- सामान्य
  • अरविंद कुमार, डीजी होमगार्ड- सामान्य
Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • issue of OBC participation
  • no one paid attention to OBC officers
  • ओबीसी की भागीदारी का मुद्दा
  • किसी ने नहीं दी OBC अफसरों को तवज्जो