राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म

Sanjay Gupta | Sept 12, 2026, 13:15 IST
Rahul Gandhi in indore
राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में हो रहे छात्रों की गूंज के आयोजन में युवाओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा कर दी है। इस आयोजन के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़े परफार्मर बुलाए गए हैं।

INDORE. इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज का आयोजन होगा। कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद तैयारी तेज कर दी है। साथ ही राहुल गांधी ने भी संदेश जारी कर दिया है कि वह 19 को इंदौर आ रहे हैं। इसी बीच युवाओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन परफार्मर बुलाए हैं और इसका पोस्टर जारी कर दिया है।



यह तीन मंच पर देंगे परफार्मेंस

इस आयोजन के लिए सिंगर सिंगर चैतन्य, रैपर विनायक लशकरी और विकास अनबीटेबल ड्रीम टीम परफार्मेंस देंगे। आयोजन 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने भारत जोड़ो मैदान पर शाम पांच बजे से होगा। यह सभी युवाओं के बीच में काफी प्रसिद्द है इसलिए इन्हें बुलाया जा रहा है।



V Unbeatable


कौन है यह परफार्मर

  • राघव चैतन्य (Raghav Chaitanya)- यह भारतीय सिंगर है। यह सबसे कम उम्र में फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं। गीतकार और संगीतकार के रूप में तेजी से उन्होंने पहचान बनाई है।
  • विनायक लशकरी- मूल रूप से इंदौर के युवा है। तेजी से उभरते भारतीय रैपर, गीतकार हैं। वह तब देश भर में चर्चा में आए जब उन्होंने दिसंबर 2024 में भारत के सबसे बड़े रैप रियलिटी शो MTV Hustle Season 4 का खिताब अपने नाम किया।
  • विकास अनबीटेबल ड्रीम टीम- यह मुंबई (भायंदर और नालासोपारा) का मशहूर एक्रोबेटिक डांस ग्रुप है। इसने अमेरिका के मशहूर रियलिटी शो 'America's Got Talent: The Champions' (2020) का खिताब जीता था। यह अंतर राष्ट्रीय स्तर पर परफार्मेंस देता है।

इसके साथ होगा राहुल का संवाद

मंच पर इन प्रस्तुति के बाद ही राहुल गांधी का छात्रों के साथ सीधा संवाद आयोजन होगा। इस दौरान मंच पर और आसपास कहीं भी नेता नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि नेताओं के लिए सबसे पीछे एक जगह अलग रखी जाएगी। वहीं साइड में मीडिया कार्नर होगा। छात्रों आर राहुल के बीच में कोई बाधा नहीं आए, इसलिए कहीं पर भी कोई मंच, बैठक व्यवस्था नहीं की जाएगी।



बीजेपी प्रवक्ता ने डांस ग्रुप पर लगाए आरोप

उधर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने इस आयोजन में डांस ग्रुप विकास अनबीटेबल को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डांस ग्रुप V Unbeatable को कार्यक्रम में बुलाने से पहले आयोजकों को यह बताना चाहिए कि समूह से जुड़े विवादों में 29 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।



इसमें धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, पहचान के गलत इस्तेमाल और ट्रेडमार्क संबंधी आरोप शामिल हैं। ऐसे में राहुल गांधी अपराधियों का समूह लेकर जेन जी को क्या दिशा और संदेश देगें इसकी जांच होना चाहिए।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर एमआईसी में जीतू यादव की वापसी, विधानसभा चार का विरोध दरकिनार



राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ



राहुल गांधी के दौरे के बाद बदलेगी एमपी कांग्रेस की टीम! घटेगी पदाधिकारियों की संख्या



राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच





Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • FIR
  • राकेश यादव