सोनम रघुवंशी की जमानत पर शिलांग हाईकोर्ट अब 8 जून को देगी फैसला
Indore. मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई 2025 को हुई थी। राजा का शव 2 जून 2025 को खाई में मिला था। इस मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रेमी राज कुशवाह,आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत भी आरोपी हैं।
सोनम को 27 अप्रैल 2026 को जिला अदालत से जमानत मिल गई। इसके खिलाफ मेघालय पुलिस ने शिलांग हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
तीन दिन लगातार सुनवाई, फिर तारीख बढ़ी
इस मामले में 27 अप्रैल को सोनम को कई शर्तों के साथ जिला अदालत ने जमानत दी थी। इसके खिलाफ मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है। इस केस में एक जून को सुनवाई हुई और फिर 3 से 5 जून तक लगातार बहस चली।
इसमें अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से भी दलीलें दी गईं। पहले 5 जून, शुक्रवार को फैसला आना संभावित था, लेकिन सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसले और अगली कार्रवाई के लिए 8 जून की तारीख तय कर दी।
बचाव पक्ष में उतारे हैं सोनम ने 5 वकील
सोनम रघुवंशी ने बचाव के लिए एक-दो नहीं, पूरे पांच वकील उतारे हैं। इसमें एस. खैरियम, डी. थाइमेई, संजीव चांदा, एस. स्नाईटांग और एस. थापा शामिल हैं। वहीं शासन पक्ष की ओर से एजी ए. कुमार के साथ ही आर. खारकंग, ए. मलिक, एएस पांडे, एन. खेरा, एस. लालू व अन्य वकील शामिल हैं।
क्या बोल रहे सोनम के वकील
सोनम के वरिष्ठ वकील संजीव चांदा ने दलील पेश की थी। उन्होंने कहा कि हमने अदालत में मजबूती से पक्ष रखा है और 8 जून को फिर बहस होगी व पक्ष सुना जाएगा।
वहीं, मेघालय पुलिस ने अदालत को बताया कि सोनम को जमानत इसलिए मिली क्योंकि यह कहा गया कि उसकी गिरफ्तारी से उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ। साथ ही कहा गया कि सोनम को उसके खिलाफ लगे आरोपों के बारे में नहीं बताया गया था। हालांकि, असलियत में सोनम को सारे आरोप पता थे और सभी बताए भी गए थे। लेकिन कागजों में एक क्लेरिकल गलती हुई, धारा 103 की जगह 403 लिख दी गई। इसी गलती की वजह से उसे जमानत मिल गई, जिसे बाद में रद्द भी किया जा सकता है।
परिजन कर रहे CBI जांच की मांग
उधर राजा रघुवंशी के परिजन इस पूरे मामले में लगातार पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। इसके पहले भी तीन सहआरोपियों की भी जमानत हो चुकी है। परिजन इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग दोहरा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला आज संभावित, शिलांग हाईकोर्ट में दूसरे दिन भी बहस
सोनम रघुवंशी केस में शिलांग हाईकोर्ट में 3 जून को फिर सुनवाई, जमानत रद्द का होगा फैसला
सोनम रघुवंशी केस में मेघालय हाईकोर्ट में दो याचिकाएं, 18 मई को होगी अब सुनवाई
क्या फिर जेल जाएंगी सोनम रघुवंशी? जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम पर भी खतरा