सवा साल से अपर कलेक्टर बनने के बाद भी संयुक्त कलेक्टर की कुर्सी संभाल रहे अफसर

Rohit Sahu | May 25, 2025, 10:03 IST
promotion posting
सवा साल पहले जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिल चुका है वे आज भी पदस्थापना के इंतजार में हैं। अब वे मजबूरी में पुरानी पोस्ट पर ही काम कर रहे हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के कई अफसरों को मार्च 2024 में सरकार ने अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट किया था। यह आदेश लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किया गया था। लेकिन आज तक अधिकांश अधिकारियों को नई पदस्थापना नहीं मिली है। ऐसे में ये अफसर अपनी पुरानी पोस्ट पर ही काम कर रहे हैं। जबकि वे अब उच्च पद प्रमोट हो चुके हैं। अब जब ट्रांसफरसे प्रतिबंध हट चुका है, तो इन अफसरों को उम्मीद है कि उन्हें उनका हक मिलेगा।



क्या है पूरा मामला

पुराने जिलों में कर रहे नई पद की जिम्मेदारी

अधिकांश अधिकारी अभी तक उन्हीं जिलों में कार्यरत हैं, जहां वे संयुक्त कलेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें अपर कलेक्टर का दर्जा जरूर मिल गया है, लेकिन कार्य वही संयुक्त कलेक्टर वाला करना पड़ रहा है। 16 मार्च 2024 से लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद माना गया था कि चुनाव के बाद नई पदस्थापना जल्द कर दी जाएगी। लेकिन सरकार की बेरुखी से अधिकारी अभी भी इंतजार में हैं।



कुछ ही अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

इनमें से प्रकाश नायक एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें अपर कलेक्टर पद पर भोपाल में पदस्थापना मिली है। वरुण अवस्थी को नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है, जो कि दोनों स्तर के अधिकारियों के लिए उपयुक्त पद है। वहीं भूपेंद्र परस्ते और आदित्य शर्मा को उप सचिव के रूप में मंत्रालय भेजा गया है।



इन अफसरों का हुआ था प्रमोशन

नामपदजिला/विभाग
स्वाति जैनअवर सचिवराज्य निर्वाचन आयोग
प्रमोद कुमार सेन गुप्तासंयुक्त कलेक्टरसिंगरौली
पुरुषोत्तम कुमारसंयुक्त कलेक्टरखंडवा
धीरेंद्र सिंहसंयुक्त कलेक्टरजबलपुर
लक्ष्मीकांत पांडेयसंयुक्त कलेक्टरग्वालियर
जगदीश प्रसाद यादवसंयुक्त कलेक्टरमंडला
मो. शाहिद खानसंयुक्त कलेक्टरमंडला
भूपेंद्र सिंह परस्तेओएसडीमुख्यमंत्री कार्यालय
मनोज कुमार उपाध्यायसंयुक्त कलेक्टरविदिशा
संजीव केशव पांडेयसंयुक्त कलेक्टररतलाम
अशोक कुमार जाधवसंयुक्त कलेक्टरबुरहानपुर
आदित्य कुमार शर्माअवर सचिवमुख्यमंत्री कार्यालय
कैलाश चंद्र परतेसंयुक्त कलेक्टरहरदा
राजेश कुमार गुप्तासंचालकअटल बिहारी वाजपेयी सुशासन स्कूल
प्रकाश चंद्र शाक्यसंयुक्त कलेक्टररायसेन
राजीव रंजन पांडेसंयुक्त कलेक्टरबालाघाट
मुकुल कुमार गुप्ताअवर सचिवराज्य निर्वाचन आयोग
शोभाराम सोलंकीसंयुक्त कलेक्टरखंडवा
प्रकाश नायकसंयुक्त कलेक्टररायसेन
प्रमोद कुमार पांडेयसंयुक्त कलेक्टररीवा
शाश्वत शर्मासंयुक्त कलेक्टरधार
अविनाश रावतसंयुक्त कलेक्टरदमोह
गरिमा रावतउपायुक्त भू अभिलेखउज्जैन संभाग
प्रभाशंकर त्रिपाठीसंयुक्त कलेक्टररीवा
सुनील कुमार शुक्लासंयुक्त कलेक्टरडिंडोरी
अनिल कुमार जैनसंयुक्त कलेक्टरनर्मदापुरम
वरुण अवस्थीसंयुक्त कलेक्टरअशोकनगर
बिहारी सिंहसंयुक्त कलेक्टरदेवास
प्रशांत श्रीवास्तवउपायुक्त भू अभिलेखजबलपुर

दो दर्जन अफसर आज भी नाम के अपर कलेक्टर

टेबल में शामिल 29 नामों में से केवल 4 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें नई पोस्टिंग मिली है। बाकी के सभी अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें वेतनमान तो अपर कलेक्टर का मिल रहा है, लेकिन उन्हें कार्य संयुक्त कलेक्टर या उसके समकक्ष स्तर का दिया गया है। इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि सिस्टम पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। अफसर सरकार से जल्द निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि योग्यता के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी मिले।



यह भी पढ़ें...टीकमगढ़ में थाना प्रभारियों की पोस्टिंग बनी सुबह-शाम का तमाशा



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



prmotion | मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा | posting | New posting



Tags:
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा
  • ट्रांसफर
  • प्रमोशन
  • posting
  • अपर कलेक्टर
  • नगर निगम भोपाल
  • New posting
  • prmotion