मरूंगा और मारूंगा...सस्पेंड हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा की SP को धमकी

Raj Singh | Dec 13, 2024, 08:35 IST
meena
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा के खिलाफ हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा ने मीणा को सस्पेंड कर दिया।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा के खिलाफ हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा ने मीणा को सस्पेंड कर दिया। हेड कांस्टेबल पर यह कार्रवाई वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज भेजने और अनुशासनहीनता के चलते की गई। उनका निलंबन आदेश मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। अब सस्पेंड होने के बाद देवेंद्र मीणा के एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आए हैं। इसमें वे अपने बच्चों से बात करते नजर आ रहे हैं।



वीडियो में क्या बोल रहे हैं देवेंद्र मीणा?

2 स्टार वाला गया, अब 3 वाले की बारी, हेड कांस्टेबल ने SP-TI को दी धमकी



क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 10 दिसंबर 2024 को प्रधान आरक्षक मीणा ने कथित तौर पर एक मैसेज में लिखा था कि मेरी बिना गलती के एब्सेंट डाली, मुझे बहुत दुख हो रहा। शायद अब यह ऊपर जाएगा। आपका एक-दो स्टार वाला (एसआई दीपांकर गौतम) ऊपर गया। अब तीन स्टार वाला (वीरेंद्र धाकड़) उसके पास जाएगा। धाकड़ अब गौतम के पास जाएगा, यह फाइनल लिख लिया जाए। इस मैसेज में मीणा ने न केवल टीआई वीरेंद्र धाकड़ को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि यह भी जाहिर किया कि उनका हाल एसआई दीपांकर गौतम जैसा हो सकता है, जिनकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। इसी को देखते हुए राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने देवेंद्र मीणा को सस्पेंड कर दिया था, जिनका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निलंबन से जोड़ कर देखा जा रहा है।



FAQ

  1. प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा को क्यों निलंबित किया गया?
    देवेंद्र मीणा को व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजने और अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया।
  2. निलंबन के बाद वायरल हुए वीडियो में क्या कहा गया है?
    वीडियो में देवेंद्र मीणा अपने बच्चों से भावुक होकर कहते हैं कि यह उनकी आखिरी मुलाकात है और वे मरने की बात करते हैं।
  3. क्या इन वीडियो में किसी का नाम लिया गया है?
    नहीं, इन वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने एसपी और थाना प्रभारी को धमकी दी है।
  4. यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं?
    यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कारण वायरल हो रहे हैं क्योंकि लोग इसे निलंबन के बाद की धमकी के रूप में देख रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • राजगढ़ न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजगढ़ पुलिस