2 स्टार वाला गया, अब 3 वाले की बारी, हेड कांस्टेबल ने SP-TI को दी धमकी

Raj Singh | Dec 12, 2024, 10:27 IST
Share
josh
josh

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। इसके बाद जिले के ब्यावरा सिटी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक ( हेड कांस्टेबल ) देवेंद्र सिंह मीणा को एसपी आदित्य मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद जिले के ब्यावरा सिटी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) देवेंद्र सिंह मीणा को एसपी आदित्य मिश्रा ने निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह रही, मीणा द्वारा एसपी और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ को व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज। इस मैसेज के जरिए प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह मीणा ने दोनों को धमकी दी। इसे देखते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 10 दिसंबर 2024 को प्रधान आरक्षक मीणा ने कथित तौर पर एक मैसेज में लिखा था कि मेरी बिना गलती के एब्सेंट डाली, मुझे बहुत दुख हो रहा। शायद अब यह ऊपर जाएगा। आपका एक-दो स्टार वाला (एसआई दीपांकर गौतम) ऊपर गया। अब तीन स्टार वाला (वीरेंद्र धाकड़) उसके पास जाएगा। धाकड़ अब गौतम के पास जाएगा, यह फाइनल लिख लिया जाए। इस मैसेज में मीणा ने न केवल टीआई वीरेंद्र धाकड़ को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि यह भी जाहिर किया कि उनका हाल एसआई दीपांकर गौतम जैसा हो सकता है, जिनकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी।

एसपी ने क्या कहा?

इस पर एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त कदम उठाते हुए कहा कि मीणा का व्यवहार पूरी तरह से अनुशासनहीन था। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए इस तरह के धमकी भरे मैसेज भेजना स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FAQ

  1. क्या प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह मीणा ने एसपी और थाना प्रभारी को धमकी दी थी?
    हां, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह मीणा ने व्हाट्सएप पर एसपी आदित्य मिश्रा और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ को धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'तीन स्टार वाला' (वीरेंद्र धाकड़) एसआई दीपांकर गौतम की तरह उसका हाल हो सकता है।
  2. एसपी ने मीणा के खिलाफ क्या कदम उठाया?
    एसपी आदित्य मिश्रा ने प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके अनुशासनहीन व्यवहार को लेकर सख्त कार्रवाई की।
  3. मैसेज में किस तरह की धमकी दी गई थी?
    मैसेज में प्रधान आरक्षक ने दावा किया था कि थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ का भी वही हाल हो सकता है जो कुछ दिन पहले हत्या हुए एसआई दीपांकर गौतम का हुआ था, जो एक प्रकार की धमकी मानी जा सकती है।
  4. क्या एसपी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए कोई चेतावनी दी है?
    हां, एसपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजगढ़ पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा