पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे- राम मंदिर चढ़ावे चोरी केस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा

Sourabh Bhatnagar | Jul 01, 2026, 13:58 IST
राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। जकार्ता में कथा के दौरान उन्होंने कहा कि असली मास्टरमाइंड का नाम बताने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर बाबा ने चुप्पी तोड़ी।
  • जकार्ता की कथा में उन्होंने बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा नाम बताने पर उनकी जान को खतरा है।
  • देश की कानून व्यवस्था पर भी तीखा सवाल उठाया।
  • मामले में अब तक 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

बागेश्वर बाबा का सनसनीखेज बयान

राम जन्मभूमि मंदिर के दान और चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। यह बयान उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दिया है।



वहां एक धार्मिक कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे घोटाले के असली मास्टरमाइंड को अच्छी तरह पहचानते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि नाम उजागर करना आसान नहीं है। उनके मुताबिक अगर उन्होंने अपनी दिव्य दरबार की पर्ची खोलकर बड़े नामों का खुलासा किया, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।



उन्होंने दावा किया कि अगर मैंने अपने दरबार की दिव्य पर्ची खोलकर उन बड़े नामों का खुलासा कर दिया, तो मुझे निपटा दिया जाएगा।



6cc9e08c-45f


कानून पर उठाए तीखे सवाल

जकार्ता में उमड़ी भारी भीड़ के सामने धीरेंद्र शास्त्री ने देश की कानून व्यवस्था पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा कि दुनिया के कुछ देशों को छोड़कर बाकी जगह कानून कमजोर नजर आता है। उन्होंने इसे मकड़ी के जाले जैसा बताया। उनका कहना था कि भारत में भी बड़े रसूखदार लोग आसानी से बच निकलते हैं। वहीं आम और कमजोर लोग कानून के जाल में फंस जाते हैं।



अयोध्या का राम मंदिर मामले में हुई पुलिस कार्रवाई पर भी उन्होंने असंतोष जताया। उनका कहना था कि अभी तक सिर्फ छोटे स्तर के लोग ही पकड़ में आए हैं। असली बड़े नाम अब भी जांच से बाहर हैं।



d3c9a7bc-314


खुद बताई अपनी मजबूरी

धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर का बयान) ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने माना कि वे इस समय एक कठिन स्थिति में फंसे हैं। उनके मुताबिक अगर वे सच बोलते हैं, तो उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।



f88ce8f7-dcc


वहीं अगर वे चुप रहते हैं, तो लोग उनकी दिव्य शक्तियों पर सवाल उठाने लगते हैं। यह बयान उनके भक्तों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे साहसिक बयान बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक बयानबाजी मान रहे हैं।



अब तक की पुलिस कार्रवाई

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का यह मामला काफी हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। एसआईटी (Special Investigation Team) की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि (अयोध्या राम मंदिर न्यूज) कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस पूरे खेल में कुछ और बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। इन्हीं संदिग्ध चेहरों की तलाश अभी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम में श्रद्धालु की मौत, पुलिस-पत्रकार ने दिया कंधा



बाबा बागेश्वर ने खोली एक देश-एक चुनाव पर पर्ची, बोले- बचेंगे देश के करोड़ों रुपए



शिवाजी महाराज पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख ने जताई नाराजगी



धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन पद यात्रा में दिखे बॉलीवुड एक्टर, क्रिकेटर और बड़े-बड़े राजनेता



भारत-पाकिस्तान तनाव पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद, सोफिया की तारीफ



Tags:
  • राम मंदिर
  • अयोध्या का राम मंदिर
  • अयोध्या राम मंदिर न्यूज
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • जकार्ता
  • बाबा बागेश्वर
  • अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर
  • बाबा बागेश्वर का बयान
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी