धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में रामभद्राचार्य बोले- पंजा खूनी हो गया
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के अंतिम दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya ) यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने संभल हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब कटना नहीं है, काटना है। रामभद्राचार्य ने कहा कि अब हिंदू विरोधियों की छाती पर मूंग दलूंगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए 'खूनी पंजा' बताया और कहा कि जो हिंदू की बात करेगा, वह भारत में राज करेगा।
स्वामी रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर ले जाए गए देहरादून
रामभद्राचार्य बोले 'खूनी पंजे' का मिला प्रमाण
प्रसिद्ध संत रामभद्राचार्य महाराज ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजा खूनी हो गया इसका प्रमाण मिल गया। पंजे के चुनाव से जीती प्रियंका के स्वागत में गाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जो लोग अहिंसा की दुहाई दे रहे हैं, मैं उनका नाम ले रहे है, प्रियंका गांधी अभी चुनाव जीती है। रामभद्राचार्य ने कहा कि वायनाड में प्रियंका के जीतते ही उनके मीडिया प्रभारी ने सम्मान में एक गाय को गोली मारी है। पहली बार जीतकर आई थी हमें उन्होंने सौगात दिया है। बार-बार जीतती रहेगी तो क्या होगा? ना गाय बचेगी ना हिन्दू बचेगा। हम उनको वचन देते हैं की उनका ये मनोरथ हम सफल नहीं होने देंगे।
रामभद्राचार्य का दावा: मेरे कहने पर बना राजस्थान में ब्राह्मण सीएम
कटना नहीं अब काटना है
अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के रामभद्राचार्य, बोले- वह शंकराचार्य नहीं है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक