BJP पार्षद के परिजन से हुई लड़ाई तो थाने में जाकर युवक ने खुद को आग लगाई

Raj Singh | Feb 22, 2025, 14:48 IST
RATLAM
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। जिले के डीडी नगर थाने में एक युवक ने पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर खुद को आग लगा ली।

आमीन हुसैन @ रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के डीडी नगर थाने में एक शख्स ने पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि शख्स का बीजेपी पार्षद के घर के लोगों से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दरअसल, मामला दीनदयाल नगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस बीजेपी पार्षद के कहने में आकर पीड़ित शख्स के खिलाफ कार्रवाई की । वहीं शख्स के परिजनों की बात पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिसको लेकर शख्स कई बार थाने गया और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की।



50% से ज्यादा झुलसा शख्स

ये भी खबर पढ़िए... रतलाम में जहरीली चाय पीकर छह लोग बीमार, मासूम बच्ची की मौत



पीड़ित की मां ने क्या कहा?

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित शख्स की मां का कहना है कि विवाद पर पुलिस ने सिर्फ उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की और दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से परेशान होकर बेटे ने खुद को आग लगा ली, जिससे बेटा बहुत ज्यादा झुलस गया है।



क्या है मामला?

ये भी खबर पढ़िए... रतलाम के ललित पाटीदार अनोखी बीमारी का शिकार, नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में



प्रशासन ने क्या कहा?

दरसअल, रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि अजय पावर नाम के शख्स ने कल रात डीडी नगर थाने के बाहर खुद को आग लगाई थी। जिसके बाद रतलाम से इंदौर रेफर किया गया था। शख्स का इलाज अभी इंदौर के MY अस्पताल में चल रहा है। शख्स पर पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं और शख्स ने जो आरोप लगाया है वो गलत है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। शख्स यहां थाने पर आकर कई बार धमकी दे चुका था जिसकी रिपोर्ट थाने के रोज नामचे में दर्ज हैं। घटना की जांच चल रही है आगे जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • MP
  • Ratlam News
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • BJP पार्षद
  • रतलाम जिला अस्पताल
  • ratlam news today
  • रतलाम पुलिस प्रशासन