कियोस्क की आड़ में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, चार हिरासत में

Raj Singh | Dec 02, 2024, 07:59 IST
dharam
भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। कियोस्क चलाने वाले शिवकुमार पर आरोप है कि वह पैसों का लालच देकर गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन करा रहा था।

भोपाल के बागसेवनियां इलाके में धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है। एक कियोस्क चलाने वाले शिवकुमार पर आरोप है कि वह पैसों का लालच देकर गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन (ईसाई धर्म) करा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे प्रार्थना सभा के दौरान ऐसा करते हुए पकड़ा और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवकुमार सहित तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।



10 साल से धर्म परिवर्तन में सक्रिय शिवकुमार

फंडिंग का सोर्स जांच के घेरे में

शिवकुमार कियोस्क चलाता है, लेकिन उसके पास धर्म परिवर्तन के लिए इस्तेमाल की जा रही बड़ी धनराशि कहां से आई, यह सवाल उठ रहा है। पुलिस उसकी बैंक डिटेल्स और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। बजरंग दल का दावा है कि शिवकुमार ने एक साल पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी।



नौकरी का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, बजरंग दल ने छापा मारा



प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्त

शिवकुमार के घर पिछले एक महीने से प्रार्थना सभाएं आयोजित हो रही थीं। इस दौरान दर्जनों लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का दावा किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शिवकुमार को इस काम में स्थानीय या बाहरी संगठन से फंडिंग मिल रही थी।



भड़के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता, जाम के दौरान राहगीर से की मारपीट



बजरंग दल का विरोध और पुलिस कार्रवाई

बजरंग दल ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके अनुसार, इस गिरोह का मुख्य निशाना गरीब परिवार थे। पुलिस ने शिवकुमार और तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



FAQ

  1. धर्म परिवर्तन का मामला कहां का है?
    यह मामला भोपाल के बागसेवनियां इलाके का है।
  2. कौन-कौन आरोपी हैं?
    शिवकुमार और तीन महिलाएं आरोपी हैं।
  3. धर्म परिवर्तन कैसे किया जा रहा था?
    गरीब परिवारों को पैसों और राशन का लालच देकर।
  4. पुलिस क्या जांच कर रही है?
    फंडिंग के सोर्स और आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड।
  5. बजरंग दल की क्या भूमिका रही?
    धर्म परिवर्तन रोकने के लिए प्रार्थना सभा में हस्तक्षेप किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Bajrang Dal
  • बजरंग दल
  • भोपाल पुलिस
  • religious conversion
  • धर्म परिवर्तन
  • कियोस्क संचालक