तीन जिलों के दौरे पर सीएम मोहन यादव, रीवा में MP के सबसे हाईटेक कोर्ट का करेंगे शुभारंभ

Rohit Sahu | May 04, 2025, 09:32 IST
mp rewa cm daura
रीवा में 95.93 करोड़ रुपये की लागत से बना मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत और हाईटेक जिला न्यायालय भवन शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों लोकार्पित होगा। इसके अलावा सीएम ग्वालियर और जबलपुर भी जाएंगे।

सीएम मोहन यादव 4 मई यानी रविवार को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आज सीएम के तीन जिलों में दौरे हैं। सुबह भोपाल से जबलपुर जाकर बार एसोसिएशन भवन का भूमिपूजन करेंगे। वहां से दोपहर में रीवा आकर जिला न्यायालय का लोकार्पण और 'माय रीवा' एप का शुभारंभ करेंगे। शाम को ग्वालियर में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।



रीवा के हाईटेक कोर्ट का करेंगे शुभारंभ

नए कोर्ट परिसर में तीन भवन हैं- मुख्य भवन, सर्विस भवन और बार भवन। कुल क्षेत्रफल 35123.66 वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में मुख्य भवन 18224.58 वर्ग मीटर, सर्विस भवन 8439.54 वर्ग मीटर और बार भवन भी 8439.54 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।



मुख्य भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं

मुख्य भवन में कुल 40 कोर्ट रूम के अलावा शासकीय कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजास्टर कंट्रोल रूम, पब्लिक और डिस्ट्रिक्ट प्रोसिक्यूशन ऑफिस, फाइलिंग काउंटर, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर रूम, जज लॉन्ज, लाइब्रेरी, पैंट्री और कॉमन टॉयलेट की सुविधाएं मौजूद हैं।



सर्विस बिल्डिंग में होल्डिंग सेल, पुलिस चौकी, रिकॉर्ड रूम, नाजिर ऑफिस, नजारत, एकाउंट ऑफिस, मालखाना कक्ष, स्टेशनरी कक्ष, गवर्नमेंट रीडर रूम और तीन बड़े कॉमन हॉल अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए हैं।



यह भी पढ़ें...लापरवाह अधिकारियों पर CM मोहन यादव की नजर तेज, दिव्यांग पेंशन रोकने वाले अफसर की वेतन वृद्धि रोकी



बार भवन में अधिवक्ताओं के लिए 296 चेम्बर

बार भवन में 296 अधिवक्ता चेम्बर के साथ-साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस, डिस्पेंसरी, लाइब्रेरी, पिटीशन राइटर रूम, कैंटीन और स्टोर रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पार्किंग की विशेष व्यवस्था परिसर में की गई है।



2017 में स्वीकृत हुआ था नक्शा, अब हुआ पूरा

न्यायालय भवन का नक्शा अक्टूबर 2017 में स्वीकृत हुआ था। आर्किटेक्चर डिज़ाइन नई दिल्ली की मेसर्स डिजाइन एसोसिएट कंपनी ने तैयार किया था। निर्माण के लिए मध्यप्रदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी।



यह भी पढ़ें...IAS संजीव श्रीवास्तव की रॉबिनहुड सी छवि, विवादों से नाता... भेष बदलकर कई दफा मारी रेड



सीएम मोहन यादव का आजा का कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना।



जबलपुर में बार एसोसिएशन चेंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का भूमिपूजन।



दोपहर 12:00 बजे जबलपुर से रीवा के लिए प्रस्थान।



रीवा में जिला अदालत भवन और विश्राम भवन का लोकार्पण।



माय रीवा सिटीजन एप लॉन्च और विशिष्टजनों से संवाद।



शाम 04:25 बजे रीवा से ग्वालियर के लिए उड़ान।



ग्वालियर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत।



06:10 बजे उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल।



07:30 बजे मेला परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के आशीर्वाद समारोह में भागीदारी।



रात 09:30 बजे ग्वालियर से भोपाल वापसी।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MP सरकार होगी हाईटेक | MP News | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम | सीएम मोहन यादव का दौरा



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर
  • रीवा
  • हाईटेक
  • MP सरकार होगी हाईटेक
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा