रीवा में युवक की गला रेतकर हत्या, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, पुलिस देखकर रह गई सन्न

Rohit Sahu | May 08, 2025, 09:59 IST
rewa murder case
रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में जंगल में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें आरोपी की बेरहमी से हत्या करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।

रीवा के गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र के भौखरी जंगल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे युवक ने अपने ही दोस्त के भाई अभिषेक त्रिपाठी युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली हत्या का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई कांप उठा।



कसाई की तरह काटी गर्दन

वीडियो में दिखी खून से सनी जमीन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक जमीन पर खून से लथपथ पड़े अभिषेक त्रिपाठी का धारदार छुरे से गला रेत रहा है। इतना ही नहीं, घटनास्थल पर मौजूद दूसरा युवक भी वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है जो आरोपी को मृतक का मोबाइल फेंकने और छुरा घटनास्थल से दूर फेंकने की बात कर रहा है।



परिजन थाने पहुंचे वीडियो लेकर

बुधवार शाम मृतक अभिषेक त्रिपाठी के परिजन वीडियो लेकर थाने पहुंचे, जिसमें उनका बेटा बर्बरता से मारा जा रहा था। वीडियो देख पुलिस भी सन्न रह गई। रीवा एसपी विवेक सिंह के अनुसार, आरोपी युवक रजनीश मिश्रा ही वीडियो में दिख रहा है, जो अभिषेक को बुधवार दोपहर जंगल ले गया था और वहां इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया।



यह भी पढ़ें...BJP विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने सीएम से की इस शहर का बदलने की मांग, सामने आया बड़ा कारण



आरोपी रजनीश मिश्रा फरार

पुलिस के अनुसार, मृतक के छोटे भाई से आरोपी की दोस्ती थी। यही संबंध आरोपी और अभिषेक के बीच संपर्क का जरिया बना। बुधवार को आरोपी उसे किसी बहाने से जंगल ले गया और गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और आरोपी रजनीश मिश्रा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।



यह भी पढ़ें...बात नहीं करने पर क्लासमेट ने की 12वीं की छात्रा की हत्या, २४ घंटे में गिरफ्त में



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



शराब पार्टी | MP News | Rewa



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa
  • रीवा
  • शराब पार्टी
  • गला रेतकर हत्या