रीवा हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, गंसा स्नान कर लौट रहे 7 तीर्थयात्रियों की मौत

Rohit Sahu | Jun 05, 2025, 16:14 IST
rewa accident
रीवा जिले के सोहागी घाटी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो पर सीमेंट से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोहागी पहाड़ घाटी पर एक चलते ऑटो पर सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया। घटना में मौके पर ही 7 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर रहे लौट रहे थे।



ऑटो में 8 लोग सवार थे, 7 की मौत

घटना के बाद लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम

इस भीषण टक्कर के कारण सोहागी पहाड़ से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। राहत कार्य के बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत में ट्रैफिक सामान्य किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रीवा पुलिस, एडिशनल एसपी विवेक लाल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।



ट्रक चालक हुआ फरार

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की लापरवाही और घाटी की ढलान पर ओवरलोड वाहन चलाना बताया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।



ओवरलोड वाहन की वजह से हुआ हादसा

ऐसे हादसे बार-बार यह चेतावनी देते हैं कि ओवरलोड ट्रक और खतरनाक ड्राइविंग से कितनी जानें चली जाती हैं। घाट क्षेत्रों में वाहनों की निगरानी और स्पीड कंट्रोल की सख्त जरूरत है। प्रशासन ओवरलोड होने के बाद भी वहानों को नहीं रोकता है। ऐसा ही हादसा बुधवार को झाबुआ में हुआ।



यह भी पढ़ें...झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला वैन पर पलटा, मौके पर 9 की मौत



बुधवार को झाबुआ में हुआ था हादसा

बुधवार को झाबुआ जिले में थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास ऐसा ही हादसा हुआ। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2:00 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर सीमेंट से लदा ट्राला ईको वैन पर पलट गया था।



यह भी पढ़ें...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Rewa | Accident | Rewa accident news | Jhabua | MP News | रीवा दुर्घटना



Tags:
  • MP News
  • Rewa
  • Accident
  • Rewa accident news
  • Jhabua
  • रीवा दुर्घटना