लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या
News in Short
- गोंदीखेड़ा गांव में मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर लूटपाट की गई।
- बदमाशों ने प्रियंका को बंधक बनाकर जेवर लूटे।
- पत्नी प्रियंका के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें मारने की धमकी दी।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला।
- घटना से इलाके में दहशत का माहौल, स्थानीय लोग पुलिस से कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।
News in Detail
धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज लूट और हत्या की वारदात सामने आई है। मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर लुटेरे लाखों के जेवर लूट ले गए। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या है पूरा मामला
सोमवार की करीब रात एक से दो बजे के बीच बदमाशों ने देवकृष्ण पुरोहित के घर लूटपाट की। पहले उन्होंने प्रियंका को काबू किया और बंधक बना लिया। फिर धारदार हथियार से देवकृष्ण पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। एएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी से आए थे।
रात के समय घर में घुसे थे बदमाश
पत्नी ने बताया कि रात के समय घर में 3-4 बदमाश घुसे थे। उन्होंने उन पर हमला किया। बदमाशों ने हमको पीटा, घसीटते हुए अलमारी तक ले गए और उसे धमकाते हुए सभी गहने निकालवाए। पत्नी का कहना था कि शोर मचाने पर उनके पति को मार डालने की धमकी दी गई थी।
पत्नी के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक वह बंधक बनी रही। बदमाशों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त किया और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। प्रियंका के हाथ-पैर बंधे हुए थे, और वह ठीक से देख नहीं पाई कि उनके पति पर हमला कैसे किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी भेजे गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरदारपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक लूट की सटीक रकम और बदमाशों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील कर रहे हैं।
भोजशाला परिसर के बाहर हिंदू समाज का सत्याग्रह, प्रवीण तोगड़िया ने नमाज पर उठाए सवाल
मुरैना में अवैध भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़, छप्पर तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
देवर के प्यार में पागल पत्नी ने की पति की हत्या, सूटकेस में लाश भरकर भागी मुंबई