प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, RPF जवान की बहादुरी से बची महिला की जान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर 5 मार्च 2025 की रात एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक महिला यात्री नेहा की जान आरपीएफ के जवान सुनील कुमार ने बचाई। यह घटना करीब रात 8 बजे घटी। जिसकी चर्चा पर खूब हो रही है और आरपीएफ जवान की तारीफ लोग जमकर कर रहे हैं।
महिला ने गलती से चढ़ी थी चलती ट्रेन में
ट्रेन से गिरते वक्त सुनील कुमार ने बचाई जान
नेहा का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी। तभी प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवान सुनील कुमार की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेहा को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.6 की ओर यातायात व्यवस्था में बदलाव
आरपीएफ जवान की कार्रवाई ने बचाई जान
अगर सुनील कुमार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। उनकी बहादुरी और सतर्कता ने महिला की जान बचाई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग आरपीएफ जवानों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म तक कार ले आया युवक
रेलवे प्रशासन ने दी सुरक्षा पर जोर
रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने आरपीएफ जवान सुनील कुमार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे कभी भी चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें, क्योंकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक