सागर में सफाईकर्मी को कार से कुचलने वाले दोनों थाना प्रभारी निलंबित , एसपी ने की कार्रवाई

Vikram Jain | May 26, 2024, 23:54 IST
Sagar police station incharge suspended Sagar SP Abhishek Tiwari11
मध्‍य प्रदेश के सागर में सफाईकर्मी पर कार चढ़ाने के आरोप में एसपी अभिषेक तिवारी ने देवरी और महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। सिविल लाइन थाना के होटल के बाहर कार सवार दोनों थाना प्रभारी ने सफाईकर्मी को टक्कर मारते हुए गाड़ी चढ़ा दी थी।

निलेश कुमार @ SAGAR. सागर में सफाईकर्मी पर कार चढ़ाने के आरोप में दो टीआई को निलंबित किया गया है। सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले में देवरी टीआई रोहित डौगरे और जिला महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह को निलंबित किया है। कार चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायल सफाईकर्मी में हालत स्थिर बताई जा रही है।



क्या है पूरा मामला


पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजघाट क्षेत्र का है। घटना शाम छह बजे किला रायल पैलेस होटल परिसर में स्कार्पियो सवार देवरी थाना प्रभारी रोहित डौगरे और जिला महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह ने होटल के सामने सफाई कर्मी को टक्कर मारते हुए गाड़ी चढ़ा दी थी। गई थी। यह हादसा देवरी टीआई रोहित डौगरे की स्कार्पियो से हुआ था। वहीं हादसे में घायल सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कर्मचारी को हाथ, पैर और पेट में चोटें आईं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना होटल में सीसीटीवी में कैद हुई थी।



ये खबर भी पढ़ें... भोजशाला सर्वे का 66वां दिन : एएसआई टीम ने किया GPR मशीन का उपयोग



ये खबर भी पढ़ें... नशे के लिए पैसे नहीं देने पर शराबी पति ने किया ये कांड , मां के लिए बिलखते रहे मासूम बच्चे



SP अभिषेक तिवारी ने की कार्रवाई


घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पार्किंग से काले रंग की स्कार्पियो सड़क से आगे बढ़ते समय रोड किनारे सफाई कर रहे जैसीनगर निवासी प्रदीप वाल्मिकी को पीछे से आ रही रौंदते हुए निकल गई। अब मामले में वायरल वीडियो के बाद सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने दोनों थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।



thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



सागर में सफाईकर्मी को कार से कुचला, सागर एसपी अभिषेक तिवारी, सागर में दो थाना प्रभारी निलंबित, सागर न्यूज, Sweeper crushed by car in Sagar, Sagar SP Abhishek Tiwari, Two police station incharges suspended in Sagar, Sagar News



Tags:
  • Sagar News
  • सागर न्यूज
  • सागर एसपी अभिषेक तिवारी
  • सागर में सफाईकर्मी को कार से कुचला
  • सागर में दो थाना प्रभारी निलंबित
  • Sweeper crushed by car in Sagar
  • Sagar SP Abhishek Tiwari
  • Two police station incharges suspended in Sagar