इंदौर के सांवेर में मकान की दीवार गिरी, चार महिलाओं की दबकर मौत, 5 लोग घायल
Indore. सांवेर विधानसभा में बुधवार शाम को एक मकान की दीवार गिरने से इसमें कुछ मजदूर दब गए। इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने घटना की पुष्टि की है। मौके पर जेसीबी पहुंचाई गई और मलबा हटाया जा रहा है।
इनकी हुई मौत
जानकारी के अनुसार इस घटना में रीना पति लखन (30 साल), सीमा पति भेरूलाल (33 साल), सुशील पति रमेशचंद्र (50 साल) और चंदाबाई पति राहुल (30 साल) की मौत हुई है। यह सभी सांवेर के हैं।
इस तरह हुई घटना
बताया जाता है कि सांवेर में पुराने कांग्रेस नेता रहे हैं हजारीलाल जैन जिनका निधन हो चुका है, इनका तीन मंजिला भवन है। यह नेताजी के भवन के नाम से प्रसिद्ध है। इसे तोड़ने् का काम करने के लिए मजदूर आए थे। यह मजदूर पास ही में एक कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। इसी के बगल में एक दुर्गाप्रसाद का मकान है, जिसकी दीवार गिर गई। यह दीवार मजदूरों के बनाए कच्चे मकान पर गिर गई, जिसमें यह महिला मजूदर दब गई।
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर लाया गया। बताया जाता है कि जिस मकान को तोड़ा जा रहा था, उसका छज्जा करीब एक महीने पहले गिरा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद को दी थी।
घटना में इन महिलाओं की मौत हुई
1.रीना पति लखन उम्र 30 साल जाती हरिजन निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर
2.सीमा बाई पति भेरूलाल जाती हरिजन उम्र 33 साल
3.चंदा बाई पति राहुल सुनवाया उम्र 30 साल
4.सुशीला बाई पति रमेश चंद्र उम्र 50 साल लगभग निवासी कायस्थ खेड़ी कांकड़
ये लोग घायल हुए
1.मंजू बाई पति सुनील सोलंकी जाती हरिजन उम्र 30 साल निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर
2.सुंदर बाई पति मायाराम सुनवानिया उम्र 45 साल
3.सुनील पिता प्रताप उम्र 25 साल निवासी कुक्षी
4.दिलीप पिता अमर सिंह उम्र 26 साल निवासी कुक्षी
5.संतोषी बाई पति मनोज उम्र 30 साल निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर
ये भी पढ़ें...
इंदौर विकास प्राधिकरण के बाहर अब अहिल्या पथ का विरोध, दो साल से ठप है काम
इंदौर जेएमबी ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी का छापा, तीन दुकान पर पहुंची टीम
इंदौर के व्यापारियों का UPI पर MDR का विरोध, 18 सितंबर से विरोध में लगेंगे पोस्टर