ग्वालियर में स्कूली बैग में हाथ-पैर बंधा मिला मासूम का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Sandeep Kumar | Jul 19, 2024, 18:36 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T182121.923
मध्‍य प्रदेश-ग्वालियर में एक स्कूली बैग से शव मिलने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बैग में शव के हाथ पैर बंधे पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एमपी के ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने के ट्रांसपोर्ट नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैग में 3 साल के मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बैग से शव मिलने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बैग में शव के हाथ पैर बंधे पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शव दो दिन पुराना रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...Microsoft का सर्वर डाउन होने से भोपाल सहित कई एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप , रायपुर में 6 फ्लाइट्स कैंसिल , पैसेंजर्स परेशान



ये खबर भी पढ़िए...'द सूत्र' इम्पैक्ट : सीएम ने मप्र के सभी आदिवासी-ओबीसी होस्टल की जांच के लिए बनाई 8 मंत्रियों की कमेटी



2 दो या तीन के मासूम का शव

पुलिस के मुताबिक बच्चे की उम्र 3 साल हो सकती है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्चे के सिर में चोट दिखाई दे रही है और तकरीबन 24 घंटे पहले बच्चे की हत्या की गई होगी। फिलहाल मृतक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्ती की कोशिश कर रही है। बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी भी फैल गई है।



ये खबर भी पढ़िए...MP weather update : 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट



ये खबर भी पढ़िए...MGM मेडिकल कॉलेज को 30 लाख की पेनल्टी लिए बिना छात्रा को वापस देने होंगे डॉक्यूमेंट



मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस बैग के बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जिससे पता चल सके कि बैग को इलाके में किसने छोड़ा है। फिलहाल बच्चे के अज्ञात शव को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • मासूम की हत्या
  • बैग में मासूम के शव मिलने से फैली सनसनी
  • बैग में मासूम का शव
  • ग्वालियर में मिला मासूम का शव