MP weather update : 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Jul 19, 2024, 17:48 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T164627.123
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T164627.123

मध्य प्रदेश में जारी बारिश के बीच एक बार फिर आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक भारी बारिश का हाईअलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। राज्य में लगातार बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली गिरने के कारण बीते 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई है। अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से मरने वाले सात लोगों में एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। बीते 24 घंटे में राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की चेतावनी दी है।

इन जिलों में इतने लोगों की बिजली से मौत

1. पुलिस के अनुसार, गुरुवार यानी 18 जुलाई को अशोकनगर जिले के बंगरिया-चक्क गांव में बिजली गिरने से दो महिलाओं गुरा बाई की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2. इसी तरह, छतरपुर में कक्षा 3 के छात्र रविंदर रायकवार की गढ़ीमलहरा इलाके में एक स्कूल के मैदान में खेलते समय बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि जिले के महाराजपुर इलाके में एक किसान लाखन कुशवाहा की मौत हो गई।

3. ग्वालियर के भितरवार इलाके में बिजली गिरने से 20 साल की एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई और पन्ना के अजयगढ़ इलाके में 40 साल के एक किसान की मौत हो गई। बिजली गिरने से तीन बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।

एमपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 जुलाई को मध्य प्रदेश के दमोह, जबलपुर, मंडला, गुना, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, धार, अनूपपुर, सिवनी, भोपाल, रायसेन, देवास, इंदौर, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, पन्ना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन सिस्टमों के कारण होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ गुना से होकर गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इस कारण अगले तीस ने चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओसत से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। बता दें कि प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से अबतक लगातार बारिश का दौर जारी है।

क्या है मानसून टर्फ लाइन ? मानसून की टर्फ लाइन राजस्थान से होकर मप्र के सागर, जबलपुर, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होती हुई जब बंगाल की खाड़ी तक जाती है, तब मप्र में मानसून पूरे शबाब पर होता है। पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है, तब उससे निकलने वाली रेखा टर्फ लाइन कहलाती है।

क्या है पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस ?

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल पर गिरा देता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • एमपी मौसम विभाग
  • मौसम विभाग न्यूज
  • ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ
  • मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ
  • mp weather update monsoon
  • मानसून टर्फ लाइन
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई